फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल साड़ी में शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर ढाया कहर, यूजर्स बोले-इतनी खूबसूरत क्यों हैं

Fri, 30 Nov 2018 08:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 4
bollywood - फोटो : self
शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि वह एक दमदार अदाकारा भी हैं। उनकी एक्टिंग और फिटनस का हर कोई दीवाना है। शिल्पा जो भी पहनती हैं बला की खूबसूरत लगती हैं। बता दें कि हाल ही में शिल्पा ने लाल साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर आग लगा दी है। यूजर्स ने खुले दिल से शिल्पा की तारीफों के पुल बांधे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
shilpa shetty diwali bash - फोटो : instagram
इंस्टाग्राम पर इस बार शिल्पा शेट्टी लाल साड़ी में ग्लैमरस अवतार में नजर आई हैं। यह तस्वीरें टीवी शो सुपर डांसर के प्रोमो शूट के दौरान क्लिक की गई हैं। इसमें शिल्पा ने इंडोवेस्टर्न तरीके से साड़ी पहनी है। इस साड़ी में शिल्पा बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। शिल्पा के फैन्स ने भी सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफें की हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 4
Shilpa Shetty
शिल्पा के एक फैन ने लिखा है कि आपको इतना खूबसूरत दिखने का कोई हक नहीं है। एक और फैन ने कहा कि आप बहुत खूबसूरत हैं। आप इतनी फिट हैं कि हर तरह की पोशाक आपके उपर बहुत अच्छी लगती है। आपकी फिटनेस का भी कोई जवाब नहीं है। 
विज्ञापन

4 of 4
अमिताब बच्चन शिल्पा
बता दें कि शिल्पा बॉलावुड में एक फैशन और फिटनेस आईकॉन मानी जाती हैं। वह खास डिजाइन की साड़ियां पहने अक्सर नजर आती हैं। भारतीय परिधान में शिल्पा का लुक बेहद ही खूबसूरत लगता है। कुछ दिन पहले शिल्पा सेट्टी को अपनी एक फोटो के लिए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें