आज पूरे देश में देशभक्ति के जज्बे के साथ 72वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। कोरोना महामारी के चलते बहुत से प्रोग्राम भले स्थगित कर दिए गए हों, लेकिन हर किसी के दिल में जोश भरा हुआ है। आम जनता के साथ- साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी इस दिन को खुशी खुशी मना रहे हैं साथ ही सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे को शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। हालांकि शिल्पा शेट्टी ने आज सभी को सोशल मीडिया के जरिए गणतंत्र दिवस के साथ साथ स्वतंत्रता दिवस की भी बधाई दे दी जिसके चलते उन्हें काफी ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा।