फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता लोखंडे ने चोरी-छिपे पूरी की मेहंदी सेरेमनी, जल्द ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन संग करेंगी शादी!

Tue, 26 Jan 2021 04:07 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। इन दिनों उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।  दरअसल, अंकिता और उनकी बहन अशिता ने अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।  जिसके चलते अंकिता लोखंडे की शादी की चर्चा शुरू हो गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
इनमें अंकिता हाथ में मेहंदी लगवाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के सामने आते ही कुछ यूजर्स ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि अंकिता लोखंडे ने चोरी-छिपे मेहंदी सेरेमनी कर ली है। फोटो में अंकिता काफी सिंपल ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं, उन्होंने सिर पर टियारा पहना है। इन फोटोज को देखने के बाद एक्ट्रेस के फैंस ने उनसे उनकी ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन संग शादी को लेकर सवाल करना शुरू कर दिया है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
ankita lokhande - फोटो : instagram
साथ ही अंकिता लोखंडे की बहन आशिता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनका एक वीडियो साझा किया है। जिसमें अंकिता मेंहदी लगवाती नजर आ रही हैं और आशिता प्यार से उन्हें गले लगाए दिखाई दे रही हैं।  अंकिता ने अपनी ये फोटो इंस्टाग्राम पर QandA सेशन के दौरान शेयर की थी।  

4 of 5
ankita lokhande - फोटो : instagram
बता दें कि अंकिता लोखंडे विक्की जैन को लंबे समय से डेट कर रही हैं। ऐसे में पहले ही दोनों की शादी की खबरें सामने आ रही थीं। ऐसे में हाथों में विक्की जैन के नाम की मेहंदी लगवाते हुए अंकिता लोखंडे खुशी से फूली नहीं समा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का घर - फोटो : Social Media
हाल ही में दिवगंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी पर अंकिता लोखंडे ने उन्हें याद करते हुए उनके कुछ थ्रोबैक वीडियो शेयर किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें