फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shilpa Shetty: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं शिल्पा शेट्टी और उनकी बेटी समीशा, यूजर्स ने पूछा- बच्ची ने मास्क क्यों नहीं पहन रखा

Thu, 23 Dec 2021 06:49 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने गुरुवार को मुंबई से उड़ान भरीं। उनके साथ उनकी बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा भी थीं। शिल्पा शेट्टी और उनकी बेटी समीशा को सफेद रंग की एक-सी ड्रेस में देखा गया। शिल्पा शेट्टी ने काली पैंट के साथ सफेद स्वेटशर्ट पहनी थी। जबकि उनकी प्यारी-सी बेटी समीशा ने भी व्हाइट ड्रेस ही पहन रखी थी। 
विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शेट्टी की ट्विस्टेड साड़ी - फोटो : instagram/theshilpashetty
उनका और उनकी बेटी का वीडियो एक पैपराजी अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी बेटी समीशा के साथ एयरपोर्ट के बाहर कार से उतरती हुई दिख रही हैं। कार का दरवाजा खुलने के बाद शिल्पा शेट्टी पहले अपने फेस पर मास्क लगाती हैं और उसके बाद समीशा को पहले कार से बाहर निकालती हैं और हाथ पकड़कर साथ-साथ चलने लगती हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
शिल्पा शेट्टी वेस्टर्न ड्रेस - फोटो : instagram/theshilpashetty
इस वीडियो में समीशा बेहद क्वीट लग रही हैं और वह कार के भीतर खड़ी होकर बाहर पैपराजी की तरफ तांक रही हैं। शिल्पा शेट्टी और उनकी बेटी समीक्षा एयरपोर्ट के भीतर प्रवेश करने से पहले पैपराजी को हाथ हिलाते हुए दिख रही हैं। 

4 of 5
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में शिल्पा शेट्टी बेटी समीशा को गोद में उठाते हुए पैपराजी को हाथ हिलाकर अलविदा कहते हुए दिख रही हैं। शिल्पा शेट्टी और उनकी बेटी समीशा की इस वीडियो को यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, वीडियो के नीचे कमेंट करते हुये कई यूजर्स शिल्पा शेट्टी से पूछ रहे हैं कि समीशा ने मास्क क्यों नहीं पहना हुआ है? इस पर जवाब देते हुए एक अन्य यूजर ने लिखा है कि आप छोटी बच्ची से मास्क पहनने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं? वह अभी एक साल की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें