देशभर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर से हाहाकार मचा हुआ है। रोजाना लाखों लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं और ना जाने कितने अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। मनोरंजन जगत पर भी इसका गहरा असर दिखा है। कई फिल्मी सितारे इसकी चपेट में आए तो कई ने इस महामारी के आगे घुटने टेक दिए और दुनिया से अलविदा कह गए। वहीं बीते दिनों खबर थी कि शिल्पा शेट्टी के घर भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। शिल्पा शेट्टी के दो इन-हाउस स्टाफ, सास-ससुर, उनकी मां, बेटा वियान, बेटी समीशा और उनके पति राज कुंद्रा भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी थी और फैंस से जल्द सब ठीक हो जाने की दुआएं मांगी थीं। वहीं उनके घर में स्थिति कुछ ठीक होती नजर आ रही है। अब शिल्पा ने पति राज कुंद्रा के साथ एक तस्वीर साझा की है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।