फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Propose Day पर शिल्पा शेट्टी ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर, 11 साल पहले राज कुंद्रा ने दिया था सरप्राइज

Sat, 09 Feb 2019 09:02 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shilpa Shetty, Raj Kundra - फोटो : instagram
इन दिनों प्रेमी जोड़ों के बीच वैलेंटाइन वीक को लेकर काफी एक्साइटमेंट हैं। हर कोई किसी ना किसी बहाने से अपने प्यार को याद कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शेट्टी ने प्रपोज डे पर अपनी जिंदगी के हसीन पल को याद किया। उन्होंने थ्रो बैक तस्वीर के साथ उस पल को याद किया जब उनके पति राजकुंद्रा ने उन्हें प्रपोज किया था।
विज्ञापन

2 of 5
Shilpa Shetty Raj Kundra - फोटो : file photo
शिल्पा शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी और राजकुंद्रा की 11 साल पुरानी वह तस्वीर साझा की जब राजकुंद्रा ने उन्हें प्रपोज किया। अभिनेत्री ने 11 साल पुराने उस पल को याद करते हुए कैप्शन में लिखा- "सबसे बड़ा throwback,यह तस्वीर 11 साल पुरानी है जब आपने मुझे प्रपोज किया था। मुझे आज भी याद है आपने ली ग्रैंड होटल पेरिस का पूरा बैंकेट हॉल बुक कर लिया था। और मुझे यह कहकर बुलाया था कि दोस्तों के साथ अर्ली सपर करना है।
 
विज्ञापन

3 of 5
raj kundra and shilpa shetty - फोटो : PTI
'धड़कन' एक्ट्रेस ने आगे लिखा- जब मैं अंदर आई तो अपने घुटनों पर बैठ कर आपने मुझे रिंग के साथ सप्राइज किया था। साथ में म्यूजिक भी बज रहा था, उफ्फ्फफफ... वह प्रपोजल मेरे सपनों (जोकि हर लकड़ी का होता है) से परे थे। तब से अभी तक आप मेरे सपनों को लगातार सच कर रहे हैं।"

4 of 5
Shilpa Shetty Raj Kundra - फोटो : file photo
'इस सीन को आपके निर्देशित वेंचर 'तेरी याद' में रीक्रिएट होता देख तो मैं काफी भावुक हो गई। बहुत सारी यादे हैं। कुकी (राजकुंद्रा) आप मेरे वैलंटाइन हैं और हमेशा रहेंगे। आपको एक और सफलता के लिए बधाई।' गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी ने अपनी और राजकुंद्रा की तस्वीर के कोलाज के साथ 'तेरी याद' गाने का वह सीन भी शेयर किया है, जिसका जिक्र उन्होंने अपनी पोस्ट में किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shilpa shetty raj kundra - फोटो : twitter
आपको बता दें कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में जाने-माने बिजनेसमैन राजकुंद्रा से शादी रचाई थी। यह जोड़ी बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी में से एक हैं। इन दोनों के एक बेटा भी है। शिल्पा लंबे समय से फिल्मों से दूरी है, उन्हें बस डांसिंग रियलिटी शो को जज के तौर पर देखा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें