बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शेट्टी लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। उन्हें अक्सर टीवी के डांस रियलिटी शो में बतौर होस्ट देखा जाता है, लेकिन शिल्पा शेट्टी 90 के दशक की सबसे चर्चित एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'धड़कन' और सलमान खान के साथ 'औजार' जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
2 of 5
Shilpa Shetty
- फोटो : file photo
अब अभिनेत्री ने अपनी फिल्मी करियर को लेकर ब़ड़ी बात बोली है। हाल ही में शिल्पा शेट्टी 20वें FICCI फ्रेम्स में पहुंची। यहां उन्होंने एक सेशन के दौरान अपने फिल्मी सफर में आई सफलता और असफलता पर बात की। शिल्पा ने कहा- 'मैं काफी मेहनत करती हूं इसलिए मुझे हमेशा लगता है कि मैं सही दिशा में चल रही हूं। हालांकि उन दिनों की अपनी फिल्मों को मैं देखती हूं तो कभी-कभी सोफे के पीछे छिप जाती हूं।'
विज्ञापन
3 of 5
Shilpa Shetty
- फोटो : file photo
अपनी शुरुआती दौर की फिल्मों पर बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा- 'उस समय मेरे ब्लॉन्ड बाल थे और मैं ब्लू लेंस और लाल लिपस्टिक लगाती थी। कभी-कभी सोचती हूं कि मुझे इतने अवसर आखिर कैसे मिले? ऐसा कोई इंसान नहीं है जिसने असफलता ना देखी हो। आप जितना रिजेक्ट होते हैं उतना ही आप अपना बेहतर देने की कोशिश करते हैं।'
4 of 5
shilpa shetty
- फोटो : file photo
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए शिल्पा शेट्टी कहती हैं- 'मुझे लगता है कि लोग मुझे एक अच्छी अभिनेत्री के तौर पर पसंद नहीं कर सके, शायद मैं उतनी बेहतर एक्ट्रेस नहीं बन पाई। मुझे इस बात का काफी बुरा लगता है कि 'धड़कन' और 'फिर मिलेंगे' जैसी फिल्में करने के बाद भी मुझे कोई अवॉर्ड नहीं मिला।' गौरतलब है कि इन फिल्मों में अच्छा काम करने के बावजूद वह इनके लिए बुरा महसूस करती हैं क्योंकि इन फिल्मों के लिए उन्हें अवॉर्ड नहीं मिला। वहीं शिल्पा टीवी को अपने करियर के लिए काफी अहम मानती हैं।
उन्होंने छोटे पर्दे की तारीफ करते हुए कहा- 'टीवी के साथ मेरा अच्छा अनुभव रहा है, इसके सहारे लोगों के साथ जुड़ना और उनका मनोरंजन करने में मैं सफल रही हूं। मुझे खुशी होती है कि लोग मुझे किसी फिल्म के किरदार से ज्यादा शिल्पा शेट्टी के नाम से जानते हैं। छोटे पर्दे की ताकत को कम करके आंका नहीं जा सकता क्योंकि इस प्लेटफॉर्म पर कई बड़े सितारे अपनी फिल्मों को प्रमोट करने आते हैं।' आपको बता दें शिल्पा शेट्टी ने अपनी फिल्मी सफर की शुरुआत साल शाहरुख और काजोल की फिल्म बाजीगर से की थी।