'एक चुम्मा तू मुझको उधार दे दे और बदले में यूपी बिहार ले ले.... ऐसा ही एक 'उधार चुम्मा' शिल्पा शेट्टी के गले की फांस बन गया। वह निकली तो थीं सामाजिक जागरुकता फैलाने मगर, खुद फंसकर रह गईं। मामला है वर्ष 2007 का, जब हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे ने शिल्पा शेट्टी को सार्वजनिक रूप से किस कर लिया था। वह लगातार शिल्पा शेट्टी को किस करते रहे थे। इसके बाद काफी बवाल मचा था। हिंदूवादी संगठनों ने शिल्पा शेट्टी का जमकर विरोध किया था। शिल्पा शेट्टी ने सोचा भी नहीं होगा कि एक किस के चक्कर में वह कानूनी लड़ाई में फंस जाएंगी। मगर ऐसा हुआ और डेढ़ दशक तक मामला चला।