फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी ने बेटे को दिया केक का लालच, तब करवाया ये काम

Sun, 05 Apr 2020 11:36 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shilpa shetty - फोटो : social media
कोरोना वायरस से जंग में सितारे भी अपने-अपने घरों में कैद हैं। इस दौरान वो सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर कर रहे हैं। आम दिनों में जब काम की वजह से उन्हें परिवार के साथ वक्त बिताने का कम मौका मिलता है, ऐसे में अब वो पूरे परिवार के साथ हैं। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बेटे वियान के साथ नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
shilpa shetty - फोटो : instagram
वीडियो में शिल्पा शेट्टी बेड पर लेटी हुई हैं, तो वहीं उनके बेटे वियान उनके पैर दबा रहे हैं। शिल्पा बेटे से कहती हैं कि इसके बदले वो उनके लिए केक बनाएंगी। वियान कहते हैं कि उन्हें दो परतों वाली केक चाहिए। जिस पर शिल्पा हामी भरती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
shilpa shetty - फोटो : instagram
शिल्पा ने वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरी मां इस वीडियो को बना रही हैं, इसका बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था लेकिन उन्होंने एक बहुत ही अमूल्य क्षण कैद किया है। यह वीडियो देखकर मुझे अहसास हुआ कि बच्चे होना कितना भाग्यशाली होता है और साथ ही अपने बच्चे के साथ इतनी महत्वपूर्ण बातें करना भी, जो आपका दोस्त भी बन सकता है।'

4 of 5
shilpa shetty - फोटो : social media
शिल्पा आगे कहती हैं कि 'मैं एक ऐसे बच्चे के लिए आभारी हूं, जो सभी के लिए सम्मानजनक है, इतनी छोटी उम्र में भी इतना समझदार है। मैं उसके साथ हर एक पल का आनंद लेती हूं और उसकी बातचीत को जानने के बाद एक प्यारा एहसास होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shilpa shetty - फोटो : social media
कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में जब बॉलीवुड के कई सितारे आगे आए हैं तो ऐसे में शिल्पा शेट्टी भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने पीएम केयर्स फंड में 21 लाख रुपये आर्थिक मदद के तौर पर दिए हैं। शिल्पा ने इस बात की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, 'मानवता के लिए, हमारे देश के लिए, और साथी नागरिकों के लिए जिन्हें हमारी जरूरत है। अब समय आ गया है कि हम अपना काम करें। राज कुंद्रा और मैंने नरेंद्र मोदी जी के पीएम रिलीफ केयर्स फंड में 21 लाख रुपये दिए हैं। सागर में हर बूंद मायने रखती है इसलिए मैं आप सभी से इस स्थिति से लड़ने में मदद करने का आग्रह करती हूं।'

बॉडी शेमिंग पर भड़कीं दृष्टि धामी, बोलीं- 'मुझे समाज के इस कॉन्सेप्ट से नफरत है'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें