फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी पर फिल्माया जाना था 'बाजीगर' का ये गाना, 26 साल बाद खोली काजोल की पोल

Fri, 10 May 2019 01:00 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Baazigar - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर 3' में जज की भूमिका में नजर आ रही हैं। शो पर अक्सर बड़े स्टार्स आते रहते हैं। हाल ही में वेटरन सिंगर कुमार सानू इस शो पर मेहमान बने। इस दौरान शिल्पा और सानू ने कई पुरानी यादें ताजा कीं। शिल्पा ने बताया कि वो फिल्म बाजीगर की शूटिंग के वक्त काजोल से नाराज थीं। 
विज्ञापन

2 of 5
Baazigar - फोटो : social media
बाजीगर शिल्पा शेट्टी की डेब्यू फिल्म थी इस लिए वो चाहती थीं फिल्म का सुपरहिट गाना उनपर फिल्माया जाए लेकिन मेकर्स ने उस गाने के लिए काजोल को चुना। शिल्पा ने कहा, "गाना काली-काली आंखें की शूटिंग चल रही थी और इस गाने के लिए मुझे ना चुनकर काजोल को सिलेक्ट कर लिया गया। मुझे इस बात का बेहद दुख था।'
विज्ञापन

3 of 5
shilpa shetty - फोटो : social media
शिल्पा ने आगे कहा, 'मुझे ज्यादा हैरानी तब हुई जब काजोल की आंखों का गाने के साथ कोई मेल नहीं था और इसके बावजूद उन्हें इस गाने के लिए क्यों चुन लिया गया? शिल्पा ने आगे हंसते हुए कहा, जब यह गाना सुपरहिट हो गया तो मैं और भी ज्यादा दुखी होने लगी थी।' बता दें कि इस गाने को कुमार सानू ने ही गाया था।

4 of 5
Baazigar - फोटो : social media
अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनी फिल्म बाजीगर (1993) में शाहरुख खान, काजोल, शिल्पा शेट्टी, दलीप ताहिल लीड रोल में थे। शाहरुख इस फिल्म अजय शर्मा नाम के किरदार में थे जो अपने पिता की मौत का बदला लेना चाहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Baazigar - फोटो : social media
वहीं दलीप ताहिल विलेन थे और काजोल, शिल्पा उनकी बेटी के रोल में थीं। यह फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी। दर्शकों ने बॉक्स ऑफिस पर इसे खूब प्यार दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें