फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 'आप' को जिताने के लिए पूरा जोर लगा रहीं स्वरा भास्कर, भाजपा को सुनाई खरी खोटी

Fri, 10 May 2019 12:58 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sawara bhaskar, atishi - फोटो : social media
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं। चुनावी माहौल में स्वरा भास्कर कई प्रत्याशियों का खुलकर समर्थन भी कर रही हैं। पिछले दिनों वो बिहार के बेगुसराय थीं जहां उन्होंने कन्हैया के समर्थन में प्रचार किया। इसके बाद वो दिल्ली पहुंचीं जहां उन्होंने आप प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करते दिखीं। अब स्वरा भास्कर ने एक बार फिर ऐसा कुछ लिखा है जिसकी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
swara bhaskar - फोटो : file photo
दरअसल, दिल्ली में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी के खिलाफ पर्चा बांटा गया है, जिसमें उनके खिलाफ अपमानजनक बातें लिखी गई हैं। जिसके बाद दिल्ली की राजनीति गर्मा गई है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि आतिशी के खिलाफ भाजपा ने ये पर्चे बंटवाए हैं। इसी मामले में स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया है।
विज्ञापन

3 of 5
swara bhaskar - फोटो : file photo
स्वरा ने लिखा कि 'आतिशी के खिलाफ जो चिट्ठी वायरल हो रही है वह विकृत, घृणा से भरे, जातिवादी, सांप्रदायिक मानसिकता का नतीजा है। मुझे यह देखकर हैरानी है कि यह हरकत किसने की होगी। यह पूरी तरह से निंदनीय है। मुझे उम्मीद है कि आतिशी शानदार जीत दर्ज करेंगी।'

 

4 of 5
Swara Bhaskar - फोटो : file photo
स्वरा आगे लिखती हैं कि 'पूर्वी दिल्ली, दिल्ली की बेटी आतिशी के आंसुओं का बदला उन्हें 12 मई को अपना एक-एक वोट देकर लें! महिलाओं का जो ऐसा अपमान करेगा वो आपकी बहन बेटियों का क्या मान रखेगा?' बता दें कि आतिशी के खिलाफ भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर को टिकट दिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Swara Bhaskar - फोटो : file photo
स्वरा भास्कर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो एकता कपूर की फिल्म वीरे दी वेडिंग में नजर आई थीं। फिल्म में स्वरा के साथ करीना कपूर और सोनम कपूर मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म के एक सीन को लेकर स्वरा खूब विवादों में भी रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें