फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: शादी के दिन महारानी से कम नहीं लग रही थीं शिल्पा, राज ने गिफ्ट किया था 50 करोड़ का बंगला

Wed, 22 Nov 2017 02:14 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 6
शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश हीरोइन शिल्पा शेट्टी की आज  8वीं मैरिज एनिवर्सरी है। आज ही के दिन शिल्पा ने लंदन बेस्ड बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। शिल्पा उस समय बेहद पॉपुलर हो गई थीं जब उन्‍होंने लंदन का रियलिटी शो 'बिग ब्रदर' जीता था। 
विज्ञापन

2 of 6
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा और राज की पहली मुलाकात भी लंदन में हुई थी। उस समय शिल्पा परफ्यूम ब्रांड एस-2 का प्रमोशन कर रही थीं। राज ने इस ब्रांड के प्रमोशन में शिल्पा की मदद की थी। इसी दौरान दोनों करीब आए। राज पहले से शादीशुदा थे लेकिन फिर भी दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। 

पढ़ें- ऋषि कपूर ने पर्सनल मैसेज कर महिला से की बदतमीजी, यूजर ने कहा- 'पहले खुद की औकात देखो'
विज्ञापन

3 of 6
शिल्पा शेट्टी
उसी दौरान राज की पहली पत्नी कविता ने कहा था कि शिल्पा की वजह से राज ने उन्हें और उनकी न्यूबॉर्न बेटी को छोड़ दिया। कविता ने शिल्पा पर उनकी शादी तोड़ने का आरोप लगाया था। वहीं शिल्पा का कहना था कि वो कभी कविता से मिली भी नहीं। जब वो राज से मिलीं तब तक वो कविता से अलग हो चुके थे।

पढ़ें- रणवीर सिंह ने 'पद्मावती विवाद' पर तोड़ी चुप्पी, कम शब्दों में कह गए पते की बात

4 of 6
शिल्पा शेट्टी
राज का भी यही कहना था कि शिल्पा के मिलने से 1 साल पहले ही वो कविता से अलग हो गए थे। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शिल्पा और राज ने शादी करने का फैसला किया। शिल्पा शेट्टी की शादी रॉयल अंदाज में हुई थी। सगाई पर राज ने शिल्पा को 3 करोड़ की अंगूठी पहनाई थी।
विज्ञापन

5 of 6
शिल्पा शेट्टी
वहीं शादी में शिल्पा ने 50 लाख रुपए का लहंगा पहना था। इस लहंगे को डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने डिजाइन किया था। वहीं राज ने डिजाइनर शांतनु और निखिल का बनाई हुई शेरवानी पहनी थी। अब दोनों का पांच साल का बेटा विआन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिल्पा शेट्टी
बता दें कि राज ने पहली मैरिज एनिवर्सरी पर शिल्पा को 50 करोड़ का अपार्टमेंट गिफ्ट किया था। इतना ही नहीं इंग्लैंड में भी शिल्पा और राज का एक बंगला है। इस बंगले की कीमत 51 करोड़ रुपए है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें