फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fraud Case Summoned: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मुसीबतें और बढ़ीं, अब जारी हुआ समन; बहन शमिता और मां पर भी है आरोप

Sun, 13 Feb 2022 08:39 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, शमिता और मां सुनंदा के खिलाफ समन जारी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, उनकी मां सुनंदा शेट्टी और बहन शमिता शेट्टी के खिलाफ समन जारी हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक बिजनेसमैन ने कोर्ट में शेट्टी परिवार के खिलाफ 21 लाख रुपये का कर्ज नहीं चुकाने का मामला दर्ज करवाया है। इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा ट्विटर के माध्यम से दी गई है। एएनआई ने लिखा, “अंधेरी कोर्ट ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, शमिता शेट्टी और सुनंदा शेट्टी के खिलाफ एक व्यवसायी की शिकायत के बाद समन जारी किया है, जिसने उनके द्वारा 21 लाख रुपये का ऋण नहीं चुकाने का आरोप लगाया है; कोर्ट ने तीनों को 28 फरवरी को पेश होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
शिल्पा, शमिता और सुनंदा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
कथित तौर पर, एक ऑटोमोबाइल एजेंसी के मालिक ने तीनों के खिलाफ कानूनी फर्म 'मेसर्स वाई एंड ए लीगल' के माध्यम से 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने की शिकायत दर्ज की थी। व्यवसायी ने दावा किया कि शिल्पा के दिवंगत पिता ने 21 लाख रुपये उधार लिए थे। कॉन्ट्रेक्ट के मुताबिक उन्हें जनवरी 2017 तक ब्याज सहित पूरी राशि का भुगतान करना था। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन

3 of 4
शिल्पा, शमिता और सुनंदा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया है कि शिल्पा शेट्टी, बहन शमिता और मां सुनंदा उस कर्ज को चुकाने में नाकाम रहीं, जिसे उनके पिता सुरेंद्र शेट्टी ने कथित तौर पर 2015 में प्रति वर्ष 18 फीसदी ब्याज पर उधार लिया था।
विज्ञापन

4 of 4
शिल्पा, शमिता और सुनंदा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
कथित तौर पर, चेक सुरेंद्र की कंपनी के नाम पर जारी किया गया था। एजेंसी के मालिक का यह भी दावा है कि सुरेंद्र ने अपनी बेटियों और पत्नी को मांगे गए ऋण के बारे में बताया था। हालांकि, इससे पहले कि सुरेंद्र कर्ज चुका पाते, 11 अक्तूबर 2016 को उनका निधन हो गया और तब से शिल्पा, शमिता व उनकी मां ने कर्ज चुकाने से इनकार कर दिया। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें