इन दिनों शिल्पा शेट्टी टीवी रियलिटी शो 'सुपर डांसर' शो को जज कर रही हैं। इसके अलावा शिल्पा के फैंस के लिए एक गुड न्यूज भी है। शिल्पा शेट्टी दोबारा मां बनने वाल हैं। ये खुशखबरी शिल्पा ने सबसे पहले अपनी बहन शमिता को मैसेज करके दी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
shilpa shetty
इससे पहले आप इस बारे में कुछ और सोचें तो आपको बता दें कि ये सिर्फ एक मजाक है जो शो के दूसरे जज अनुराग बासु ने शिल्पा के साथ किया। अनुराग ने पहले शिल्पा का मोबाइल चुपके से चुरा लिया।
पढ़ें- रिपोर्टर ने विद्या के मोटापे पर पूछा आपत्तिजनक सवाल, बोलीं- 'अपनी सोच बदलोगे तो मेहरबानी होगी'
विज्ञापन
3 of 5
Shilpa Shetty Raj Kundra
फिर उन्होंने शमिता को शिल्पा के फोन से मैसेज कर दिया कि वो प्रेग्नेंट हैं। इससे शमिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शमिता ने शिल्पा को मैसेज और कॉल कर बधाई दी। शिल्पा ने उन्हें समझाया कि ऐसा कुछ नहीं है।
4 of 5
sfs
- फोटो : bollywoodshaadis
बाद में शिल्पा को पता चला कि ये प्रैंक अनुराग दादा ने उनके साथ किया। अनुराग अक्सर शिल्पा के साथ इस तरह के प्रैंक करते रहते हैं। दोनों ने फिल्म 'मेट्रो' में साथ काम किया है। फिल्म के सेट पर भी शिल्पा अनुराग के प्रैंक का शिकार हो चुकी हैं।
अनुराग बासु की आखिरी फिल्म 'जग्गा जासूस' थी। इस फिल्म में उन्होंने कटरीना कैफ और रणबीर कपूर को कास्ट किया था। लेकिन फिल्म बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।