मशहूर अभिनेत्री और टीवी सेलेब्रिटी शिल्पा शेट्टी ने आखिर अपनी कमबैक फिल्म के नाम का एलान कर ही दिया। बड़े परदे पर आखिरी बार फिल्म 'अपने' में लीड रोल में दिखीं शिल्पा शेट्टी की कमबैक फिल्म होगी, 'निकम्मा'। फिल्म मे शिल्पा को ध्यान में रखते हुए ही एक खास रोल लिखा गया है और फिल्म के लीड पेयर अभिमन्यु दासानी और शिरले सेतिया के साथ फिल्म की कहानी में इस किरदार की भी बड़ी भूमिका रहने वाली है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
shilpa shetty
- फोटो : social media
सूत्रों की मानें तो हिंदी सिनेमा में शिल्पा के अब तक के किरदारों में से ये किरदार सबसे रहस्यमयी किरदार होने वाला है। फिल्म के निर्देशक शब्बीर खान अभी इस किरदार के बारे में किसी को कुछ ज्यादा बता भी नहीं रहे है। शिल्पा ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और शूटिंग पर मौजूद सभी लोगों ने उनके पहले दिन सेट पर आने का खूब जश्न मनाया।
विज्ञापन
3 of 4
Shilpa Shetty
- फोटो : amar ujala
बड़े परदे पर वापसी के अपने एहसास के बारे में अमर उजाला से बात करते हुए शिल्पा कहती हैं, ‘हां, मैंने फिर सिनेमा की इस नई धारा में डुबकी लगाने का फैसला कर लिया है और बड़े परदे पर फिर से आने को लेकर मैं खुद भी काफी आशान्वित हूं। फिल्म निकम्मा की कहानी में मुझे काफी ताजगी दिख रही और शब्बीर के साथ काम करने के लिए भी मैं उत्साहित रही हूं। फिल्म मेरा किरदार बहुत अच्छा है और ऐसा कोई किरदार किसी फिल्म में पहले मैंने कभी नहीं किया।’
अगले साल गर्मियों में रिलीज होने जा रही फिल्म निकम्मा के निर्देशक शब्बीर खान कहते हैं, ‘शिल्पा शेट्टी एक ऐसा नाम है जिसे देश के हर कोने में लोग जानते हैं और उनको पहचानते हैं ऐसे में उनकी वापसी के लिए ऐसे ही किरदार की जरूरत थी। मुझे उनका साथ पाकर खुशी है औऱ मैं उनके फैंस को भी भरोसा दिलाना चाहता हूं कि यह किरदार मेरी फिल्म का सबसे अहम हिस्सा है।’