फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी ऐसी दिखती थीं शिल्पा शेट्टी, फिल्मों में आने के बाद बदल गया लुक, देखिए RARE थ्रोबैक तस्वीरें

Mon, 08 Jun 2020 01:16 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
आठ जून 1975 को जन्मीं शिल्पा शेट्टी ने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'बाजीगर' से डेब्यू किया था। फिल्म में वो सेकेंड लीड में थीं लेकिन अपने अभिनय से उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। शिल्पा अपनी खूबसूरती के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। हालांकि फिल्मों में आने से पहले की उनकी तस्वीरों को देखें तो उनका लुक पहले से काफी बदल गया है। तो चलिए शिल्पा शेट्टी के जन्मदिन पर उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
मंगलौर में पैदा हुईं शिल्पा ने अपनी पढ़ाई मुंबई से की है। शिल्पा एक बहुत अच्छी डांसर भी है। उन्होंने क्लासिकल डांस की प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली है। इसके अलावा उन्हें खेलों में काफी रुचि थी। अपने स्कूली दिनों में वो वॉलीबॉल टीम की कैप्टन रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
साल 1993 में शिल्पा ने ‘बाजीगर’ से अपना डेब्यू किया था। इस रोल के लिए पहले दूसरी अभिनेत्रियों को अप्रोच किया गया लेकिन साइड रोल होने की वजह से सभी ने मना कर दिया। तब शिल्पा के हाथ ये रोल लगा और यहीं से उनकी जिंदगी बदल गई। 

4 of 8
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
1994 में फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' में शिल्पा और अक्षय कुमार की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। दोनों फिल्म 'धड़कन' में भी साथ दिखे थे। 'धड़कन' उनके करियर की काफी अहम फिल्म साबित हुई। 
विज्ञापन

5 of 8
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों के दौरान ही शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार के बीच अफेयर की खबरें भी आने लगीं। कहते हैं कि बाद में अक्षय की नजदीकियां रवीना टंडन के साथ बढ़ने लगी तो शिल्पा ने ये रिश्ता खत्म करना ही ठीक समझा। 
विज्ञापन

6 of 8
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
2007 में शिल्पा ने अमेरिकन रियलिटी शो 'बिग ब्रदर' में हिस्सा लिया और वो इसे जीतने में कामयाब रहीं। शो में शिल्पा की काफी चर्चा रही। यहां उन्हें रंगभेद का भी सामना करना पड़ा था। शो की एक कंटेस्टेंट ने उनपर रंगभेद टिप्पणी की थी जिसका लोगों ने विरोध किया था। 
विज्ञापन

7 of 8
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2009 में शिल्पा ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की। दोनों की मुलाकात लंदन में हुई थी। उस समय शिल्पा एक परफ्यूम ब्रांड का प्रमोशन कर रही थीं। राज ने इस ब्रांड के प्रमोशन में शिल्पा की मदद की थी। इसी दौरान दोनों करीब आए थे। 
विज्ञापन

8 of 8
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शिल्पा और राज ने शादी करने का फैसला किया था। दोनों का एक बेटा वियान और एक बेटी समीशा हैं। समीशा का जन्म इसी साल फरवरी में सरोगेसी के जरिए हुआ।

इरफान की आखिरी फिल्म में इस अभिनेत्री ने साथ किया था काम, तस्वीर साझा कर बोलीं- 'तेरी लाड़की मैं'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें