कोरोना वायरस के इस संकट में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद हर जगह चर्चा में हैं। वह प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंदों की हर स्तर पर मदद कर रहे हैं। सोनू सूद अब तक हजारों मजदूरों, छात्रों और जरूरतमंदों को उनके घर पहुंचा चुके हैं। परेशान लोगों की मदद करने के लिए सोशल मीडिया पर हर कोई सोनू सूद की तारीफ कर रहा है। बॉलीवुड सितारे भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।