फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉडी शेमिंग पर एक्ट्रेस शिखा ने जाहिर किया गुस्सा, बोलीं- हालात तब सुधरेंगे जब अपने दिल...

Tue, 01 Oct 2019 01:34 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shikha Talsania - फोटो : Social Media
बॉडी शेमिंग पर बीते कई दिनों से एक्टर बोलते आए हैं। इस पर होने वाली ट्रोलिंग के खिलाफ कई एक्टर्स मोर्चा खोल चुके हैं। हाल में एक्ट्रेस शिखा तलसानिया ने इस पर गुस्सा जाहिर करते हुए बॉडी शेमिंग के जोक्स को रेसिस्ट जोक्स तक करार दे दिया।
विज्ञापन

2 of 5
Shikha Talsania - फोटो : Social Media
फिल्म वेक अप सिड से अपने करियर की शुरुआत करने वाली टीकू तलसानिया की बेटी शिखा तलसानिया बीते साल फिल्म वीरे दी वेडिंग में नजर आई थीं। शिखा ने कहा कि वे अपनी बॉडी को लेकर कॉन्फिडेंट हैं, मगर उन्हें कभी कभी बॉडी शेमिंग को लेकर संघर्ष भी करना पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 5
Shikha Talsania
एक इंटरव्यू में शिखा ने कहा- 'बॉडी शेमिंग जोक्स काफी लेजी होते हैं और ये जोक्स किसी भी मायने में रेसिस्ट जोक्स से कम नहीं होते हैं। किसी के लिए भी ऐसी कोई अनिवार्यता नहीं है कि वे बॉडी पॉजिटिव दिखें। ऐसी धारणा मनुष्य में हमेशा से रही है कि वे किसी की शक्ल से उसके बारे में अनुमान लगाते हैं इसकी अपेक्षा कि वे किसी के नेचर और एक्शन के बलबूते पर शख्स का आकलन करें।'

4 of 5
Shikha Talsania
शिखा ने आगे कहा- 'ऐसा तब तक खत्म नहीं होगा जब तक इंसान व्यर्थ की बातें सोचता रहेगा। ऐसा इसलिए भी है कि इंसान अपने आगे किसी के बारे में कुछ ज्यादा नहीं सोचता है। हालात तब सुधरेंगे जब एक इंसान अपने दिल में खुद के लिए प्यार पैदा करेगा और अपने आस-पास के लोगों और चीजों के लिए भी प्यार का भाव रखेगा। आने वाले वक्त में इसे लेकर लोगों की सोच बदलेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shikha Talsania
बता दें कि शिखा जल्द वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म कुली नंबर 1 के रीमेक में नजर आएंगी।

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का एक्सीडेंट, भाई बोला- दीदी के लिए दुआ करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें