फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा को पक्षाघात, शरीर का दाहिना हिस्सा नहीं कर रहा काम

Fri, 11 Dec 2020 06:48 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिखा मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
Actor Shikha Malhotra suffers paralysis: बॉलीवुड फैंस के लिए एक और बुरी खबर आ रही है। शाहरुख खान की फिल्म फैन में नजर आ चुकीं अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा को पैरालाइसिस स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनके शरीर का दाहिना हिस्सा काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
शिखा मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
शिखा के मैनेजर अश्विनी शुक्ल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में उनकी तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, 'शिखा मल्होत्रा आज फिर एक बार हॉस्पिटल में, कोविड से जंग जीतने के एक महीने के बाद 10 दिसंबर की देर रात पैरालाइसिस स्ट्रोक के चलते अस्पताल में एडमिट। बात करने में पूर्णतया असक्षम। उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थनाएं।'
 
विज्ञापन

3 of 5
शिखा मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
शिखा मल्होत्रा अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक सर्टिफाइड नर्स भी हैं। कोरोना महामारी में उन्होंने मुंबई के जोगेश्वरी स्थित 'हिंदू हृदय सम्राट ट्रोमा सेंटर' में एक नर्स के तौर पर मरीजों की सेवा की थी। इस बात के लिए उनकी काफी तारीफ हुई थी। 


 

4 of 5
शिखा मल्होत्रा - फोटो : फाइल
मरीजों की सेवा करते हुए शिखा खुद भी कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं। दो अक्टूबर को उन्होंने इस बात की जानकारी दी थी। 20 दिन बाद यानि 22 अक्टूबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिखा मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
शिखा मल्होत्रा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2007 में की थी। उन्होंने पहली बार फिल्म 'द वर्ल्ड अनसीन' में काम किया था। फैन के अलावा वह तापसी पन्नू के साथ फिल्म 'रनिंग शादी.कॉम' में नजर आई थीं। इस साल उनकी फिल्म 'कांचली' रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने संजय मिश्रा के साथ काम किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें