फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती के समर्थन में किए गए ट्वीट को इस अभिनेत्री ने किया डिलीट, सुशांत सिंह राजपूत के प्रशंसकों ने किया था ट्रोल

Mon, 14 Sep 2020 01:49 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिबानी दांडेकर और उनका पोस्ट - फोटो : instagram/shibanidandekar
सुशांत सिंह राजपूत केस के ड्रग एंगल में रिया चक्रवर्ती न्यायिक हिरासत में हैं। जिसके बाद बॉलीवुड के कई सितारे रिया का समर्थन करते दिखे और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। रिया की करीबी दोस्त शिबानी दांडेकर अभिनेत्री को रिहा करने के लिए मुहिम छेड़े हुए हैं। जिसके चलते उन्हें ट्रोल भी खूब किया गया, ऐसे में शिबानी ने अपना वो ट्वीट डिलीट कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
शिबानी दांडेकर, अनुषा दांडेकर - फोटो : instagram/shibanidandekar
शिबानी के साथ उनकी बहन और टीवी प्रजेंटेर अनुषा दांडेकर ने भी रिया का समर्थन किया। दोनों ने 'हैशटैग रिलीज रिया' के साथ अभिनेत्री की एक तस्वीर पोस्ट की। सोशल मीडिया पर सुशांत के समर्थकों ने दोनों बहनों को ट्रोल करना शुरू कर दिया, जिसके बाद उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया। हालांकि इंस्टाग्राम पर उनका ये पोस्ट अभी भी है।


विज्ञापन

3 of 5
साकिब सलीम और रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/saqibsaleem, rhea_chakraborty
शिबानी और अनुषा के पोस्ट करने के बाद बॉलीवुड अभिनेता साकिब सलीम, मोनिका डोगरा ने भी रिया के समर्थन में 'हैशटैग रिया रिलीज' साझा किया। हालांकि साकिब सलीम को भी सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा। 

4 of 5
शिबानी दांडेकर - फोटो : instagram/shibanidandekar
शिबानी दांडेकर और अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर भिड़े
शिबानी दांडेकर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अंकिता लोखंडे को टैग करते हुए लिखा था- 'पितृसत्ता की इस राजकुमारी ने स्पष्ट रूप से सुशांत के साथ अपने स्वयं के संबंधों के मुद्दों को कभी नहीं निपटाया। वह लोकप्रियता चाहती हैं और इसे उन्होंने रिया को निशाना बनाने में अहम भूमिका निभाकर काफी हद तक हासिल भी किया है। इस पितृसत्ता को समझने की बजाय अंकिता जैसी महिला भीड़ का हिस्सा बन गईं और उन्होंने अपना एजेंडा आगे बढ़ाने के लिए सदियों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अंकिता आपको यह बात स्वीकार करने की जरूरत है कि सुशांत, रिया से प्यार करते थे..."
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : twitter@anky1912
अंकिता ने शिबानी को दिया था जवाब
अंकिता ने लिखा, 'मैं पिछले 17 सालों से टेलीविजन और बॉलीवुड में अभिनेत्री हूं। अब, जब मैं अपने दिवंगत दोस्त (सुशांत सिंह राजपूत) के लिए न्याय का समर्थन करने की कोशिश कर रही हूं, तो किसी ने कहा कि मैं न्याय इसलिए मांग रही हूं क्योंकि मुझे दो सेकेंड की सस्ती लोकप्रियता चाहिए।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें