फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: विवादित तस्वीरों के चलते लोगों ने इस एक्ट्रेस का बनाया था मजाक, बिग बॉस में भी की शिरकत

Sun, 11 Feb 2018 10:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड इंडस्ट्री में जब बोल्ड हिरोइनों की बात की जाती है तो शर्लिन चोपड़ा का नाम उस लिस्ट मे हमेशा मौजूद होता है। शर्लिन चोपड़ा ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कुछ बोल्ड बॉलीवुड फिल्में भी की है। इसके अलावा वह टीवी की दुनिया के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। शर्लिन आज अपना 34 वां जन्मदिन मना रही हैं। शर्लिन चोपड़ा अपने फिल्मी करियर से ज्यादा अपने विवादित बयानों और न्यूड तस्वीरों को लेकर ज्यादा चर्चा में रही हैं। आइए आपको बताते हैं शर्लिन की निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक बातें।
विज्ञापन

2 of 4
शर्लिन चोपड़ा की शुरुआत फिल्म 'दिल बोले हड़िप्पा' से की थी। शर्लिन फिल्मों में आने से पहले मॉडलिंग करती थीं। शर्लिन अपने एक फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में आ गई थीं। इस तस्वीर ने उनकी निजी जिंदगी में तहलका मचा दिया था।
विज्ञापन

3 of 4
साल 2012 में प्लेब्वॉय मैगजीन के लिए एक्ट्रेस शर्लिन ने एक न्यूड फोटोशूट करवाया था जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गई थीं। लोगों ने उनका काफी मजाक उड़ाया था। शर्लिन हिंदी के साथ साथ कई तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
शर्लिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। शर्लिन अक्सर बोल्ड फोटोज और कमेंट्स के कारण सुर्खियों में रह चुकी हैं। हालांकि पिछले काफी समय से शर्लिन फिल्मों में नजर नहीं आई हैं। इसके अलावा शर्लिन बिग बॉस के सीजन 3 में दिखाई दी थीं।शर्लिन चोपड़ा ने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में छोटे रोल से शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'टाइम पास', 'रेड स्वस्तिक', 'कामसूत्र' और 'गेम' जैसी फिल्मों में भी नजर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें