बच्ची के साथ शर्लिन ने शेयर कीं तस्वीरें
- फोटो : इंस्टाग्राम@_sherlynchopra_
कल रात मुंबई में शर्लिन को एक बच्ची को गोद में लिए हुए देखा गया, जब वह एक आलीशान रेस्टोरेंट में जा रही थीं। इससे यह अटकलें लगाई जाने लगीं कि उन्होंने कानूनी तौर पर बच्ची को गोद लिया है और अब वह मां बनने जा रही हैं। हालांकि, बच्ची और उसके नाम के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन जब पैपराजी ने उन्हें "मम्मी" कहा, तो शर्लिन को कोई आपत्ति नहीं उठाई।