फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anup Soni: राज बब्बर के दामाद हैं अनूप सोनी, टीवी से खूब नाम कमाया, फिल्मों में नहीं चला जादू

Thu, 30 Jan 2025 09:55 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anup Soni Birthday: अनूप सोनी टीवी, फिल्म और ओटीटी पर अपने अभिनय से फैंस के बीच अलग पहचान बना चुके हैं। आज 30 जनवरी को उनका जन्मदिन है। आज अनूप पूरे 50 साल के हो गए हैं। आइए जानते हैं अनूप की जिंदगी से जुड़ी कई दिलचस्प बातें...
विज्ञापन
1 of 6
आज अनूप सोनी का है 50वां जन्मदिन - फोटो : इंस्टाग्राम@anupsoni3
अनूप सोनी का जन्म 30 जनवरी 1975 को पंजाब में हुआ। अनूप ने जूही से 2011 में शादी की। टीवी से लेकर फिल्मों में अनूप ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। आइए जानते हैं अनूप की जिंदगी के कुछ अनछुए पहलुओं के बारे में....
 
विज्ञापन

2 of 6
टीवी से बनाई पहचान - फोटो : इंस्टाग्राम@anupsoni3
टीवी से बनाई पहचान
अनूप ने अपनी छवि टीवी शो ‘क्राइम पेट्रोल’ से बनाई। अनूप ने अपने करियर की शुरुआत 'सी हॉक्स' और साया जैसे टेलीविजन धारावाहिकों से की। इसके अलावा अनूप ने बालिका वधु, कॉमेडी सर्कस, शांति, रात होने को है, कहानी घर-घर की जैसे सीरियल्स में अभिनय किया। इन शोज से अनूप को ना केवल पहचान मिलना शुरू हुई। क्राइम पेट्रोल से उनका द्वारा बोले गए एक डायलॉग ”सावधान रहिए, सतर्क रहिए’ को काफी पसंद भी किया गया।
 
विज्ञापन

3 of 6
फिल्मों में नहीं चला जादू - फोटो : इंस्टाग्राम@anupsoni3
फिल्मों में नहीं चला जादू
अनूप ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत गॉडमदर से की थी, लेकिन उनकी यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद अनूप ने फिजा, दीवानापन, हथियार, हम प्यार तुम्ही से कर बैठे जैसी तमाम फिल्मों में काम किया लेकिन ये सभी फिल्में फ्लॉप रहीं। अनूप को फिल्मों में ज्यादा सफलता हासिल नहीं हुई।
 

4 of 6
ओटीटी पर भी किया काम - फोटो : इंस्टाग्राम@anupsoni3
ओटीटी पर भी किया काम
टेलिविजिन से अपना करियर शुरू करने वाले अनुप ने एक लंबे ब्रेक के बाद ओटीटी पर भी कई सीरीज में काम किया। उन्होंने तांडव, सास बहू और आचार जैसी कई वेब सीरीज में अभिनय किया है।
विज्ञापन

5 of 6
राज बब्बर के दामाद हैं - फोटो : इंस्टाग्राम@anupsoni3
राज बब्बर के दामाद हैं अनूप 
अनूप सोनी बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता राज बब्बर के दामाद हैं। अनूप की दो शादियां हुई हैं। उनकी पहली पत्नी ऋतु सोनी थीं, जिनसे उन्होंने 1999 में शादी की थी। उनकी दो बेटियां हैं जोया और मायरा। 2010 में अनूप और ऋतु का तलाक हो गया। ऋतु के बाद अनूप की जिंदगी में जूही बब्बर की एंट्री हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनूप सोनी की नेटवर्थ - फोटो : इंस्टाग्राम@anupsoni3
अनूप सोनी की नेटवर्थ
अनूप सोनी की कमाई के बारे में बात करें तो उन्हें अपने शोज के लिए अच्छा पैसा मिलता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अनूप की कुल संपत्ति 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की है।

यह भी पढ़ें:
Deva-Shahid: 40 मिनट की कार ड्राइव के दौरान ऐसा क्या हुआ? पूजा हेगड़े ने कहा 'देवा' हैं सबसे अच्छे थेरेपिस्ट
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें