फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sherdil Box Office Prediction: पंकज त्रिपाठी के कंधों पर टिकी फिल्म जीत पाएगी दर्शकों का दिल! ओपनिंग डे पर करेगी इतनी कमाई

Wed, 22 Jun 2022 10:22 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शेरदिल: द पीलीभीत सागा - फोटो : सोशल मीडिया
पंकज त्रिपाठी की गिनती हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में की जाती है। बॉलीवुड में पंकज त्रिपाठी एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने बिना किसी गॉडफादर के इस मुकाम को हासिल किया है। यहां तक पहुंचने के पीछे सिर्फ उनका स्ट्रगल और मेहनत है। उन्होंने अपने करियर में अब तक कई बेहतरीन किरदार निभाए हैं। निगेटिव रोल हो या कॉमिक हर किरदार में वह जान फूंक देते हैं। अभिनेता की फिल्म 'शेरदिल: द पीलीभीत सागा' 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में भी अभिनेता अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतते नजर आने वाले हैं।

 
विज्ञापन

2 of 4
शेर दिल द पीलीभीत सागा - फोटो : इंस्टाग्राम
3 जून को रिलीज किया गया फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया है। फिल्म की कहानी गंगाराम नाम के एक ऐसे व्यक्ति के इर्दगिर्द घूमती है जो अपने गांव का सरपंच है। गंगाराम कुख्यात बाघ प्रथा को अपनाते हुए मौत को गले लगाने के लिए तैयार हो जाता है। ताकि उसके परिवार को उस सरकारी योजना के 10 लाख रुपये मिल सकें जो बाघ के हमले का शिकार होने वाले परिवार को मिलता है। इस स्कीम के चक्कर में गंगाराम जोखिम उठाता है और कहानी रोमांचक मोड़ ले लेती है।
विज्ञापन

3 of 4
शेर दिल द पीलीभीत सागा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म शेरदिल: द पीलीभीत सागा से अभिनेता की पत्नी मृदुला त्रिपाठी भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वह इस फिल्म में एक बंगाली महिला के रुप में नजर आने वाली हैं। उन्होंने फिल्म में एक सीन किया है। हालांकि इस रोल के लिए उन्हें कोई फीस नहीं दी गई है। 
विज्ञापन

4 of 4
शेर दिल द पीलीभीत सागा - फोटो : इंस्टाग्राम
अब बात करते हैं शेरदिल: द पीलीभीत सागा के ओपनिंग डे कलेक्शन की। फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अलावा नीरज काबी और सयानी गुप्ता अहम रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का बजट करीब 10 करोड़ रुपये है तो ऐसे में पहले दिन फिल्म को करीब 1 से 2 करोड़ रुपये की कमाई करनी चाहिए, तभी ये हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें