फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...इसलिए आलिया के चेहरे पर बजे हैं बारह, रणबीर से शादी को लेकर भी बड़ा खुलासा

Tue, 20 Nov 2018 01:47 PM IST
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर और आलिया ने मोहब्बत में छोड़ा ‘ब्रह्मास्त्र’, रात को होटल में दिखे साथ
दीपिका-रणवीर के सात फेरों के बाद रणबीर कपूर का फेरा आलिया भट्ट के घर कब लगेगा, ये तो किसी को नहीं पता पर आलिया इन दिनों दिन रात मुंबई के उत्तर से दक्षिण तक के फेरे जरूर लगा रही हैं। यही वजह है कि इन दिनों उनकी सोशल मीडिया पर दिख रही फोटो में उनकी शक्ल पर नींद दिखने लगी है। वहीं, रणबीर से शादी को लेकर भी आलिया ने बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
ranbir kapoor alia bhatt - फोटो : amar ujala
दीपिका-रणवीर की शादी होते ही अब फैंस को आलिया-रणबीर की शादी का इंतजार है। खबरें फैली थीं कि रणबीर-आलिया 2019 में शादी कर सकते हैं। आलिया का कहना है कि अगर फैंस को मेरी शादी देखने की जल्दी है तो वे अभी इंतजार करें। मैं मानती हूं कि क्लाइमिक्स अछा होगा तो अंत में भी गुडन्यूज सुनने को ही मिलेगी। दरअसल, बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट के रिलेशन की खबरें इन दिनों बॉलीवुड की लाइम लाइट बनी हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
होटल में रोमांटिक डेट करते स्पॉट हुए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : self
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों पिछले एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को पब्लिकली एक्सेप्ट नहीं किया। हाल ही में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग पर आलिया -रणबीर की तस्वीर सामने आई थी जिसके बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया था। आलिया भट्ट इन दिनों अपनी दोनों फिल्मों कलंक और ब्रह्मास्त्र की शूटिंग एक साथ कर रही हैं।

4 of 5
Alia Bhatt
एक समय वह भी था जब हिंदी सिनेमा के तमाम बड़े सितारे एक दिन में दो-तीन शिफ्टों में अलग अलग फिल्मों में काम किया करते थे। नए दौर में ये करतब दिखाने वाली आलिया भट्ट इन दिनों इकलौती अभिनेत्री हैं। शिफ्ट भी कैसी, दिन में आलिया जाती हैं अभिषेक वर्मन की कलंक की शूटिंग करने दहिसर, जो मुंबई से मीलों दूर उत्तर में है और फिर दिन ढलते ढलते ङर लौटती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Alia bhatt
आलिया नहाने धोने के बाद वह फिर निकल पड़ती हैं दक्षिण मुंबई की तरफ जहां पूरी रात वह अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग करती हैं। आलिया के स्टाफ की मानें तो पैकअप होते ही वह गाड़ी की तरफ भागती हैं और सीधे पीछे की सीट पर कंबल ओढ़कर सो जाती हैं। आलिया की नींद इन दिनों ऐसे ही सफर में पूरी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें