हर्ष नागर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपने सौम्य व्यक्तित्व से लाखों दिलों को जीतने वाले हर्ष 'क्योंकि तुम ही हो' का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। अभिनेता ने अपने किरदार और सेट पर अपने अनुभव के बारे में खुलकर बात करते हुए कहा "जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मुझे इस कहानी के साथ एक जुड़ाव महसूस हुआ और मैं समझ गया कि मैं इसका हिस्सा बनना चाहता हूं। इसलिए, जब मुझे आयुष्मान भार्गव के रूप में फाइनल किया गया, तो मुझे बहुत खुशी हुई, क्योंकि मैं व्यक्तिगत रूप से खुदको आयुष्मान के साथ जोड़ पाता हूं। आयुष्मान सरल, ईमानदार और शर्मीला लड़का है। वह दूसरों को अपने से ऊपर रखने में विश्वास करता है और हमेशा अपने नज़दीकी लोगों का समर्थन करता है।"