Shekhar Suman
- फोटो : Social Media
शेखर सुमन ने कहा, 'एक दिन मैं बस उठ गया और मैंने कहा कि मुझे अपने सिक्स पैक एब्स, ट्राइसेप्स और बाइसेप्स चाहिए और मैंने वर्कआउट करना शुरू किया। मैं देखना चाहता था कि क्या मैं फिटनेस बना सकता हूं और इसे बनाए रख सकता हूं। मुझे चैलेंज लेना पसंद है। मैंने ये शुरू किया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। मैं पूरी ताकत से वर्कआउट कर रहा था। मैंने स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो की। मैंने उस जिम में जाना शुरू किया जहां सैफ अली खान और अजय देवगन जाया करते थे।'