फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को शुक्रिया कहने के लिए उर्वशी ने कॉपी किया सिद्धार्थ मल्होत्रा का ट्वीट, कुछ दिन पहले ही मांगी थी मांफी

Sat, 11 Apr 2020 02:31 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Urvashi Rautela and Sidharth Malhotra - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला विवादों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उन पर कई बार कंटेंट कॉपी पेस्ट करने का आरोप लग चुका है। बीते दिनों ही अभिनेत्री पर एक विदेशी लेखक ने कंटेंट चोरी का आरोप लगाया था। जिसके बाद सफाई में उर्वशी की तरफ से कहा गया कि ये सब उनकी सोशल मीडिया टीम ने किया है। ये मामला निपटा ही था कि एक बार फिर उर्वशी ऐसे ही विवाद में फंस गईं।
विज्ञापन

2 of 5
Sidharth Malhotra - फोटो : social media
दरअसल बॉलीवुड एक्टर इन दिनों कोरोना के बीच अपनी जान को दांव पर लगाकर फर्ज निभा रहे पुलिस कर्मियों का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। इसी फेहरिस्त में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से मुंबई पुलिस का एक वीडियो शेयर करते हुए धन्यवाद कहा। सिद्धार्थ ने लिखा, 'ये समय है मुंबई पुलिस को दिल से शुक्रिया कहने का, जो अपने घर परिवार से दूर अपनी जान खतरे में डाल लोगों की दिन-रात मदद कर रहे हैं। आप सभी हमारे देश के असली हीरो हैं।'
 
विज्ञापन

3 of 5
Urvashi Rautela with Ferrari - फोटो : Youtube
सिद्धार्थ के बाद उर्वशी के ट्विटर अकाउंट से भी एक ट्वीट किया गया, जिसमें उन्होंने मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा किया। लेकिन उर्वशी के ट्वीट का कंटेंट सिद्धार्थ के ट्वीट से काफी मिलता जुलता है। अंग्रेजी में किए गए दोनों ट्वीट का अर्थ लगभग एक जैसा ही है। इसी के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने उर्वशी को फिर से घेरना शुरू कर दिया।
 

4 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले उर्वशी ने आस्कर जीतने वाली फिल्म पैरासाइट का रिव्यू शेयर किया था। उस पर यूएस के एक लेखक ने आपत्ति जताई थी। लेखक ने उर्वशी पर उनका रिव्यू कॉपी पेस्ट करने का आरोप लगाया था। इस मामले के तूल पकड़ते ही उर्वशी के प्रवक्ता ने कहा था कि अभिनेत्री को इस बारे में जानकारी नहीं थी। ये ट्वीट उनकी टीम ने किया था। असुविधा के लिए मांफी मांगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Urvashi Rautela and Tony Kakkar - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कुछ दिन पहले भी उर्वशी पर शबाना आजमी के एक्सीडेंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई पोस्ट चोरी करने का आरोप लगा था। इसके अलावा साल 2018 में भी ऐसी खबर आई थी कि उर्वशी ने विदेशी सुपर मॉडल गिगी हदीद की पोस्ट कॉपी पेस्ट की है।

अभिनेता पूरब कोहली ने परिवार के साथ जीती कोरोना से जंग, बताया जानलेवा वायरस को हराने का तरीका
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें