फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेखर सुमन ने एक बार फिर खींचा सुशांत सिंह राजपूत केस पर ध्यान, कहा- 'ड्रगीज को मरने दो...'

Fri, 25 Sep 2020 03:47 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शेखर सुमन और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : फाइल फोटो
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामल में जब से ड्रग्स का एंगल सामने आया है। तभी से सुशांत का मामला थोड़ा फीका सा पड़ गया है। सीबीआई भी एनसीबी की जांच शुरू होते ही ठंडे बस्ते में नजर आ रही है। जिसकी वजह से ऐसा लग रहा है जैसे जानबूझकर इस मामले से ध्यान भटकाया जा रहा है। वहीं अब अभिनेता शेखर सुमन ने एक बार फिर से लोगों का ध्यान इस मामले की तरफ खींचा है।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI
सुशांत मौत में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब बॉलीवुड से भी कई बड़े- बड़े नाम सामने आ रहे हैं। सभी का ध्यान इस समय इन्हीं बड़े नामों पर है। इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला कहीं खो सा गया है, जिसे देखते हुए शेखर सुमन ने अब कई सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
शेखर सुमन - फोटो : फाइल फोटो
शेखर सुमन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में शेखर ने लिखा, 'ड्रगीज को मरने दो, उन्हें देश से निकालो या जेल में डालो इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन हमें इस बात से फर्क पड़ता है कि आखिर सुशांत सिंह राजपूत को किसने और क्यों मारा। इस केस से जुड़े गवाह अब कहां गए पिठानी, नीरज, सैमुअल, खत्री, कुक, लॉकस्मिथ, एंबुलेंस वाला, नकाब वाली लड़की और पूरी गैंग।'

4 of 5
शेखर सुमन - फोटो : फाइल फोटो
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही शेखर सुमन लगातार उनके लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। शुरुआत में जब सुशांत के परिवार ने भी इस बारे में कोई बात नहीं की थी। तब भी शेखर सुमन अकेले ही इस इंसाफ की लड़ाई में डटकर खड़े थे। यहां तक कि वो सुशांत के परिवार से मिलने के लिए बिहार भी गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट पर मृत पाए गए ते। सुशांत की मौत के बाद मुंबई पुलिस ने शुरुआती जांच की थी। लेकिन मुंबई पुलिस की जांच में लापरवाही देखते हुए सुशांत के परिवार ने बिहार में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसके बाद ये मामला बड़ा होता हुआ नजर आया। वहीं अब इस मामले की जांच केंद्र की तीन एजेंसिया सीबीआई, एनसीबी और ईडी कर रही हैं लेकिन अब तक कुछ भी सामने नहीं आ पाया है।

पढ़ें: ZEE5 Forbidden Love Review: टेंशन से रीबूट होने के लिए जरूर देखें छुपे रिश्तों की ये कामुक कहानियां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें