फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'साथिया तूने क्या किया' से लेकर 'मेरे रंग में रंगने वाली' तक, एसपी बालासुब्रमण्यम के इन गीतों ने हमेशा बांधा समा

Fri, 25 Sep 2020 03:34 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : फाइल फोटो
बॉलीवुड से लगातार बीते कुछ महीनों से दुखद खबरें आ रही हैं। अब हाल ही में पार्श्व गायक एसपी बालासुब्रमण्यम के निधन की खबर आई है। एसपी बालासुब्रमण्यम बीते पांच अगस्त से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें कोरोना संक्रमण हो गया था। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ही एक वीडियो मैसेज के जरिए दी थी। उनकी तबीयत में सुधार भी आ गया था। लेकिन बीते दिन उनका स्वास्थ्य एक बार फिर से बिगड़ गया और उन्हें लाइफ सपोर्टसिस्टम पर रखा गया। जिसके बाद आज (शुक्रवार) दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। एसपी बालासुब्रमण्यम ने लोगों के बीच अपने गानों से एक खास जगह बनाई है। इस पैकेज में आपको बताते हैं उनके ऐसे ही 10 गाने जिनसे हमेशा उन्होंने समा बांधा...

 
विज्ञापन

फिल्म: मैंने प्यार किया
गाना: मेरे रंग में रंगने वाली


सलमान खान की बतौर मुख्य अभिनेता और भाग्यश्री की डेब्यू फिल्म 'मैंने प्यार किया' से दर्शखों को आज भी बेहद लगाव है। ये फिल्म अपने जमाने में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म को हिट करने में इसके संगीत का भी बराबर हाथ रहा है। फिल्म का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला गाना 'मेरे रंग में रंगने वाली' को एसपी बालासुब्रमण्यम ने आवाज दी थी। ये गाना आज भी बेहद पसंद किया जाता है।





 
विज्ञापन

फिल्म: हम आपके हैं कौन
गाना: धिकताना- धिकताना


राजश्री प्रोडक्शन की 90 के दशक में बनने वाली लगभर हर फिल्म के गीत को एसपी बालासुब्रमण्यम ने ही आवाज दी थी। इनमें से एक फिल्म 'हम आपके हैं कौन' भी थी। इस फिल्म के सभीगीतों को भी खूब पसंद किया गया था।

फिल्म: एक दूजे के लिए
गाना: मेरे जीवनसाथी


कमल हासन और रति अग्निहोत्री स्टारर फिल्म 'एक दूजे के लिए' के गीतों को भी एसपी बालासुब्रमण्यम ने ही आवाज दी थी। इस फिल्म का गीत 'मेरे जीवनसाथी' आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है।
विज्ञापन

फिल्म: एक दूजे के लिए
गाना: हम बने तुम बने


फिल्म 'एक दूजे के लिए' का गीत 'हम बने तुम बने' भी बेहद पसंद किया जाता है। इस गाने में एसपी बालासुब्रमण्यम की आवाज ने जादू घोल दिया था।
विज्ञापन

फिल्म: लव
गाना: साथिया ये तूने क्या किया


सलमान खान और साउथ इंडियन अभिनेत्री रेवती स्टारर फिल्म 'लव' का गाना 'साथिया ये तूने क्या किया' आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा है। प्यार का इजहार करने के लिए आज भी कई लोग इस गाने का इस्तेमाल करते हैं। ये गाना कई घारावाहिकों में बैकग्राउंट म्यूजिक के रूप में भई चलाया जाता है। इस गाने की फैन फॉलोइंग आज भी पहले की तरह ही बरकरार है।
विज्ञापन

फिल्म: एक दूजे के लिए
गाना: तेरे मेरे बीच में


फिल्म 'एक दूजे के लिए' का ये गीत 'तेरे मेरे बीच में' यूं तो सेड सॉन्ग की लिस्ट में भी शुमार होता है। लेकिन इस गाने को भी एसपी बालासुब्रमण्यम ने अपनी आवाज से बेहद खूबसूरत बना दिया था।

फिल्म: मेंने प्यार किया
गाना: आते जाते


फिल्म 'मैंने प्यार किया' का हर गाना अपने आप में एक कहानी कहता है। इस फिल्म के सभी गानों को दर्शकों का बेहद प्यार मिला था। इस फिल्म का टाइचल ट्रैक भी एसपी बालासुब्रमण्यम ने ही गाया था।

फिल्म: रोजा
गाना: ये हंसी वादियां ये खुला आसमां


फिल्म 'रोजा' का गाना 'ये हंसी वादियां ये खुला आसमां' आज भी लोगों की जुबां पर चढ़ा है। इस गाने में भी एसपी बालासुब्रण्यम ने अपनी का जादू चलाया था। जो सभी को खूब भाया।

फिल्म: हम आपके हैं कौन
गाना: पहला पहला प्यार है


'पहला पहला प्यार है' गाना आज भी पहले प्यार को बेहतरीन तरीके से जाहिर करता है। इस गाने को भी एसपी बालासुब्रमण्यम ने अपनी आवाज दी थी।
विज्ञापन

फिल्म: हम आपके हैं कौन
गाना: मुझसे जुदा होकर


'हम आपके हैं कौन' का ये गाना 'मुझसे जुदा होकर' बेहद पसंद किया जाता है। इस गाने को भी एसपी बालासुब्रमण्यम ने अपनी मधुर आवाज दी थी। उन्होंने हिनदी के साथ साथ साउथ इंडियन फिल्मों के भी कई गीतों को भी अपनी आवाज से सुशोभित किया था। उनका दुनिया से यूं चला जाना संगीत के क्षेत्र की एक अपूर्णीय क्षति  है जिसे पूरा नहीं किया जा सकता।

पढ़ें: इंजीनियर बनना चाहते थे एसपी बालासुब्रमण्यम, एक दिन में 21 गीत गाकर बनाया था रिकॉर्ड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें