फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने दर्ज कराई एफआईआर, अब शेखर सुमन ने दी ये प्रतिक्रिया

Thu, 30 Jul 2020 05:25 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शेखर सुमन और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत केस की मुंबई पुलिस जांच कर रही है। इस बीच मामले में बड़ा उलटफेर तब हुआ जब सुशांत के पिता केके सिंह ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। सुशांत के पिता ने रिया पर कई आरोप लगाए। इस पर शेखर सुमन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
शेखर सुमन - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत के निधन के बाद शेखर सुमन ट्विटर पर लगातार सीबीआई जांच की मांग करते रहे हैं। सुशांत के पिता के इस कदम पर शेखर सुमन ने खुशी जताई। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'एक अच्छी खबर आ रही है, सुशांत के परिवार के एफआईआर दर्ज कराने के बाद पटना पुलिस मुंबई आ गई है।'
विज्ञापन

3 of 5
विकास सिंह, सुशांत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
अपने एक अन्य ट्वीट में शेखर सुमन ने लिखा कि 'रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ 306, 340, 342 के तहत केस दर्ज किया गया है।' इसके साथ शेखर सुमन ने कहा कि जो भी इसके दोषी है उन्हें फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

4 of 5
शेखर सुमन - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले शेखर सुमन बॉलीवुड में गुटबाजी और खेमेबाजी पर निशाना साधते आए हैं। एक इंटरव्यू में शेखर सुमन ने बताया था कि इंडस्ट्री में कुछ लोगों ने गैंग बना रखा है। उनकी वजह से आउटसाइडर्स के लिए काम करना बहुत मुश्किल है। शेखर ने ये भी कहा कि उनके बेटे को भी इस गैंग ने निशाना बनाया और शुरुआती सफलता के बावजूद उससे फिल्में छीन ली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं सोशल मीडिया पर सुशांत के फैंस का गुस्सा रिया चक्रवर्ती के खिलाफ फूट पड़ा है। अभिनेता के निधन के बाद रिया ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। अब जब उनके खिलाफ ही एफआईआर दर्ज की गई है तो उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोग उन्हें गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें