Shekhar Suman House: अभिनेता और टीवी होस्ट शेखर सुमन का घर चर्चा में है। यह घर किसी महल जैसा लग रहा है। शेखर के मुताबिक घर की हर चीज के पीछे एक कहानी है।
विज्ञापन
1 of 6
शेखर सुमन का घर
- फोटो : इंस्टाग्राम@priyamsaraswat
अभिनेता और टीवी शो होस्ट शेखर सुमन इन दिनों अपने नए शो ‘शेखर टुनाइट' को लेकर चर्चा में हैं। शो में वह सामाजिक, राजनीतिक विषयों पर व्यंग करते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनके घर का एक वीडियो खूब वायरल है। इस वीडियो में उनके घर के अंदर महल जैसा लग रहा है।
विज्ञापन
2 of 6
शेखर सुमन का घर
- फोटो : इंस्टाग्राम@priyamsaraswat
महल जैसा है घर
प्रियम सारस्वत की तरफ से शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शेखर सुमन के घर का दरवाजा काफी स्टाइलिश है। घर के अंदर प्रवेश करते ही सबसे पहले भगवान कृष्ण की मूर्ती नजर आती है। मूर्ती काफी खूबसूरत है। शेखर सुमन कहते हैं कि मैं हिंदू धर्म में विश्वास रखता हूं।
शेखर सुमन का घर
- फोटो : इंस्टाग्राम@priyamsaraswat
हर चीज के पीछे कहानी है
शेखर सुमन प्रियम को अपने घर के अंदर ले जाते हैं। घर के अंदर का लिविंग एरिया काफी बड़ा और आलीशान है। शेखर सुमन कहते हैं कि इस घर में जो भी चीज है उसके पीछे एक कहानी है। उन्होंने प्रियम को शतरंज खेलने वाला बोर्ड दिखाया, जो काफी शानदार था। उन्होंने बताया कि यह न्यूयॉर्क से लाया गया है।
4 of 6
शेखर सुमन का घर
- फोटो : इंस्टाग्राम@priyamsaraswat
अच्छा है घर के बाहर का नजारा
इसके बाद उन्होंने घर के बाहर का नजारा दिखाया। घर के बाहर पेड़ पौधे, बिल्डिंग और समुद्र दिखाई दे रहा है। सुमन ने अपने घर की पेंटिंग दिखाई। उन्होंने बताया कि इसे न्यूयॉर्क से लाया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
शेखर सुमन का घर
- फोटो : इंस्टाग्राम@priyamsaraswat
शानदार है डाइनिंग रूम
इसके बाद सुमन ने अपना डाइनिंग रूम दिखाया। यह विक्टोरियन स्टाइल में बना है। उन्होंने बताया कि देखिए यह घर हर तरफ से खुला है।
इसके बाद शेखर ने प्रियम को अपना ऑफिस दिखाया।
शेखर सुमन का घर
- फोटो : इंस्टाग्राम@priyamsaraswat
शेखर सुमन का सफर
उन्होंने बताया कि वह इन दिनों ‘शेखर टुनाइट' होस्ट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका ताल्लुक पटना है। उन्होंने अपनी पहली नौकरी 600 रुपये महीने से शुरू की थी। बतौर एक्टर उनकी पहली फिल्म 'उत्सव' (1984) थी। पहले उन्होंने अंधरी में छोटा घर खरीदा था। फिर उन्होंने मेहनत की और ये घर खरीदा।