Aamir Khan Third Marriage: आमिर खान की शादी पर राजनीति शुरू हो गई है। पहले भाजपा के मंत्री ने उनकी शादी पर बयान दिया। अब शिवसेना के मंत्री ने उनके बयान का समर्थन किया है।
बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने पांच जुलाई को अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है। उन्होंने अपने करीबी लोगों के सामने गौरी के साथ रजिस्टर मैरिज की। अब उनकी शादी को लेकर राजनीति होने लगी है। पहले महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने आमिर की शादी पर बयान दिया। इसके बाद अब शिवसेना मंत्री संजय शिरसाट ने शादी को लेकर बयानबाजी की है।
विज्ञापन
2 of 5
आमिर खान, गौरी स्प्रैट
- फोटो : सोशल मीडिया
शिवसेना के मंत्री ने दिया बयान
महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने आज यानी सोमवार को आमिर खान की तीसरी शादी की आलोचना की। संभाजीनगर में मीडिया से बात करते हुए शिरसाट ने राणे की बातों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मशहूर हस्तियां अपने कामों और फैसलों से समाज पर असर डालती हैं। नितेश राणे कुछ हद तक सही हैं। जब लोग एक एक्टर के तौर पर आपको (आमिर खान को) फॉलो करते हैं, तो वे आपको एक बड़ा स्टार मानते हैं।
आम लोगों के दिलों में नहीं बन सकती जगह
उन्होंने आगे कहा 'अगर कोई स्टार ऐसा काम करता है और एक-दो बार नहीं, बल्कि तीन बार शादी करता है, तो लोग उससे क्या सीखेंगे? वह लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर तो बन सकता है, लेकिन आम लोगों के दिलों में जगह नहीं बना सकता।'
नितेश राणे उठा सके सवाल
इससे पहले, बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने भी आमिर खान की शादी की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि जब मशहूर हस्तियां ऐसे पर्सनल फैसले लेती हैं, तो हिंदू समाज को उन पर सोचना चाहिए। राणे ने सवाल उठाया था कि क्या खान की हालिया शादी को लव जिहाद के उदाहरण के तौर पर देखा जाना चाहिए।
आमिर ने की तीन शादियां
आपको बता दें कि आमिर खान ने 5 जुलाई को मुंबई के बांद्रा में मौजूद अपने घर पर एक निजी समारोह में गौरी स्प्रैट से शादी की थी। यह खान की तीसरी शादी है।
खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी। यह 1986 से 2002 तक चली थी। उन्होंने दूसरी शादी फिल्ममेकर किरण राव से की थी। यह 2005 से 2021 तक चली थी।
सुपरस्टार आमिर ने राणे की टिप्पणियों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।