बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और टीवी के पॉपुलर होस्ट शेखर सुमन अपने टीवी रियलिटी शो को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। शेखर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अब अभिनेता के ऊपर कुछ दिनों से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिनेता के रिश्तेदार और नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के डॉक्टर संजय कुमार पिछले 24 दिनों से लापता हैं। अब हाल ही में, अभिनेता ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है।