फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेखर कपूर को मिली इस हॉलीवुड फिल्म की जिम्मेदारी, 11 साल बाद बोलेंगे लाइट्स, कैमरा और एक्शन

Mon, 16 Nov 2020 07:08 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
शेखर कपूर - फोटो : फाइल
हॉलीवुड के लिए 'एलिजाबेथ', 'द फोर फेदर्स', 'एलिजाबेथ- द गोल्डन एज', 'पैसेज' जैसी फिल्में बनाने वाले शेखर कपूर के हाथ एक और हॉलीवुड फिल्म लग गई है। वर्ष 2009 के बाद वह अब कोई फिल्म निर्देशित करने जा रहे हैं। इस फिल्म में हॉलीवुड के जाने-माने कलाकार एमा थॉम्पसन, लिली जेम्स और शजाद लतीफ मुख्य भूमिका निभाएंगे। और, इस फिल्म का कामचलाऊ शीर्षक है, 'व्हाट्स लव गॉट टू डू विद इट?'। 
विज्ञापन

2 of 5
शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इस खबर की जानकारी खुद शेखर कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके दी है। सोमवार के दिन शेखर ने ट्विटर पर लिखा, 'आज शानदार अभिनेत्री एमा थॉम्पसन के साथ पहली बार रिहर्सल की जा रही है। उनके साथ मैं अपनी फिल्म में बहुत ही जल्द काम करने वाला हूं।' शेखर कपूर सभी कलाकारों के साथ अपनी फिल्म 'व्हाट्स लव गॉट टू डू विद इट?' की शूटिंग अगले महीने से शुरू कर देंगे। इस फिल्म का निर्माण जेमाइमा गोल्डस्मिथ करने वाली हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
जेमाइमा खान - फोटो : फाइल
जेमाइमा गोल्डस्मिथ को जेमाइमा खान के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि, वह पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शेखर की फिल्म 'व्हाट्स लव गॉट टू डू विद इट?' एक रोमांटिक कॉमेडी होगी जिसमें अलग-अलग देशों के एक प्रेमी जोड़े की कहानी होगी।

4 of 5
शेखर कपूर- सुचित्रा कृष्णामूर्ति - फोटो : फाइल
कहानी के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। शेखर ने अपने निर्देशन में एक फीचर फिल्म अंतिम बार वर्ष 2007 में बनाई थी। यह फिल्म रही 'एलिजाबेथ- द गोल्डन एज'। इस बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म में केट ब्लांचेट ने मुख्य भूमिका निभाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदित्य चोपड़ा, शेखर कपूर और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : फाइल
इसके बाद शेखर कुछ शॉर्ट फिल्में बनाते रहे और 'विश्वरूपम', 'तेरा सुरूर' जैसी फिल्मों में एक अभिनेता के तौर पर काम भी करते रहे। कुछ महीनों पहले जब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने कथित तौर पर आत्महत्या की तब शेखर यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली एक फिल्म 'पानी' को लेकर बहुत चर्चा में रहे। शेखर ने बताया था कि वह अपनी इस फिल्म को सुशांत सिंह राजपूत के साथ करने वाले थे लेकिन सब तैयारियां होने के बावजूद यशराज फिल्म्स ने उन्हें फिल्म बनाने की इजाजत नहीं दी। हालांकि, यशराज फिल्म्स इस मामले में अपने पक्ष को भी पुलिस के सामने पेश कर चुका है। लगभग 13 वर्षों के बाद शेखर किसी फीचर फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं।

'चिकनी चमेली' गाने पर ऋतिक रोशन ने की गुंडों की पिटाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें