फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत का नाम भी ठीक से नहीं लिख पाईं रिया चक्रवर्ती, यूजर्स ने ट्वीट में पकड़ी इतनी गलतियां

Sat, 18 Jul 2020 02:28 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर
अभिनेता सुशांत सिह राजपूत की मौत को एक महीना बीत जाने के बाद गुरुवार को उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने ट्वीट कर CBI जांच की मांग की। रिया ने गृहमंत्री अमित शाह से गुजारिश करते हुए कहा कि वो इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी CBI से जांच करवाएं। लेकिन रिया के इस ट्वीट में यूजर्स ने तमाम गलतियां ढूंढ ली, जिसके बाद कई लोगों ने सवाल पूछा कि क्या रिया का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है?
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल रिया चक्रवर्ती ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा, 'आदरणीय अमित शाह सर, मैं सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती हूं। सुशांत के निधन को एक महीने से अधिक समय हो गया है। मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है, हालांकि न्याय के हित में मैं आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि इस मामले की सीबीआई जांच शुरू की जाए। मैं केवल यह जानना चाहती हूं कि सुशांत पर यह कदम उठाने का किसने दबाव डाला। सादर, रिया चक्रवर्ती।'
विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती का ट्वीट - फोटो : Social Media
रिया ने अपने इस ट्वीट में लिखा-'I’m sushants Singh Rajputs girlfriend Rhea chakraborty' इस पर एक यूजर ने लिखा, 'लगता है रिया का ट्विटर हैंडल हैक किया गया है। ट्वीट में अजीब गलतियां नजर आ रही हैं। नाम का पहला अक्षर ही स्मॉल लेटर में लिखा हुआ है- sushants, Rajputs, chakraborty'
 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
एक और यूजर ने रिया के इस ट्वीट पर लिखा, 'ऐसा कौन लिखता है- I'm sushants Singh Rajputs, जबकि होना चाहिए I'm Sushant Singh Rajput's.' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'सबसे पहले अपने ब्वॉयफ्रेंड के नाम की स्पेलिंग कौन गलत लिखता है? फिर आप कहती हैं कि आप उनकी गर्लफ्रेंड हैं। क्या सच में..क्या आपके शब्दकोश में गर्लफ्रेंड की कोई अलग परिभाषा है।'
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती और सुशांत - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि रिया के इस ट्वीट पर उन्हें लोग काफी ट्रोल भी कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो रिया के इस ट्वीट को ड्रामा तक करार दे दिया है।  बता दें सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से लोगों में फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ गुस्सा फूट रहा है।



बेटे अभिषेक बच्चन की तस्वीर साझा कर भावुक हुए अमिताभ, बोले- अस्पताल के प्रोटोकॉल काफी कड़े
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें