दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने बीते शनिवार को 81 वर्ष की उम्र में अंतिम सांसें लीं। शीला दीक्षित लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन से ना केवल राजनीति गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई बल्कि हर क्षेत्र के लोगों दुख व्यक्त किया। बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं रहा। लता मंगेशकर, अक्षय कुमार, मधुर भंडारकर, भूमि पेडनेकर और उर्मिला मातोंडकर समेत दूसरे सेलिब्रिटीज ने दुख जताया। शीला दीक्षित को पढ़ने के अलावा फिल्में देखने का भी बड़ा शौक था।