दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का शनिवार को 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। शीला दीक्षित को बीमार होने के चलते एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। शीला दीक्षित के अचानक निधन से देश भर में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनके निधन पर शोक जताया है। बॉलीवुड से भी अक्षय कुमार, भूमि पेडनेडकर, उर्मिला मातोंडकर, मनोज तिवारी समेत कई सेलेब्स ने ट्वीट कर दुख जताया।