फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehzada Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'शहजादा' की हालत खराब, दूसरे दिन फिल्म ने की महज इतनी कमाई

Sat, 18 Feb 2023 09:16 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शहजादा - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। भूल भुलैया 2 के बाद से ही फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। हालांकि की यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती नहीं नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
Sanjay Leela Bhansali: संजय लीला भंसाली का बड़ा खुलासा, बोले- लोगों ने गंगूबाई न बनाने की दी थी सलाह
विज्ञापन

2 of 5
शहजादा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्देशक रोहित धवन इससे पहले देसी बॉयज और ढिशूम जैसी फिल्में बना चुके हैं। लंबे समय के बाद वह शहजादा लेकर लोगों के बीच आए हैं, लेकिन लगता है कि इस बार वह लोगों के हिसाब से मसाला एंटरटेनर नहीं बना सके हैं। इस फिल्म ने पहले दिन 6 करोड़ का बिजनेस किया था। उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म दूसरे दिन अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन शनिवार को भी फिल्म का निराशानजक प्रदर्शन जारी है। 
UNICEF: आयुष्मान खुराना को यूनिसेफ इंडिया ने बनाया नेशनल एम्बेसडर, एक्टर ने खुशी जताते हुए कही यह बात
विज्ञापन

3 of 5
शहजादा - फोटो : सोशल मीडिया
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन भी 6 करोड़ का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 12 करोड़ हो गया है। भूल भुलैया 2 के शानदार प्रदर्शन के बाद माना जा रहा था कि यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर अच्छी ओपनिंग लेगी, लेकिन एंटमैन के साथ रिलीज होने की वजह से फिल्म का कलेक्शन प्रभावित होता दिख रहा है। 
Nargis Fakhri: इंडस्ट्री में यौन शोषण पर नरगिस फाखरी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- लोग यहां आपसे...

4 of 5
शहजादा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शहजादा में कार्तिक के अलावा कृति सेनन और परेश रावल ने भी लीड रोल निभाया है। यह तेलुगू में बनी ‘अला वैकुंठपुरमुलु’ का रीमेक है। इस सुपरहिट फिल्म में अल्लू अर्जुन नजर आए थे। गौरतलब है कि शहजादा के दो दिन के कम कलेक्शन के बाद अब फिल्म पर फ्लॉप होने का खतरा मंडराने लगा है।
Hema Malini: धर्मेंद्र की पहली पत्नी से हेमा मालिनी को होती है जलन? सिमी ग्रेवाल के शो में कही ऐसी बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
 वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन इस फिल्म के बाद जल्द ही सत्य प्रेम की कथा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर कियारा आडवाणी के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह कैप्टन इंडिया और आशिकी 3 में भी लीड रोल निभाते दिखेंगे।
Sidharth-Kiara Wedding: सिड-कियारा की शादी पर विशाल बत्रा ने दी प्रतिक्रिया, बोले- विक्रम-डिंपल की शादी देख ली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें