बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन आज 32 साल के हो गए हैं। कार्तिक हिंदी सिनेमा के हिट अभिनेता हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है, जिस वजह से सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने अभिनेता को अलग-अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। कार्तिक आर्यन ने भी अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिसमें अभिनेता अपने माता-पिता के साथ नजर आए। वहीं, अब कार्तिक आर्यन अपने जन्मदिन के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। इस मौके पर कार्तिक के साथ उनकी मां और पापा भी दिखे।