फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसा पर बॉलीवुड सितारों ने दी प्रतिक्रिया, पढ़ें किसने क्या कहा

Wed, 27 Jan 2021 12:20 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
लाल किले की प्राचीर पर चढ़े उपद्रवी - फोटो : ANI
गणतंत्र दिवस के दिन राजधानी दिल्ली में जो उत्पात हुआ उससे कोई अनभिज्ञ नहीं है। कई महीनों से चल रहे किसान आंदोलन ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान ऐसा भयंकर रूप ले लिया जिसकी उनके समर्थकों ने भी कल्पना नहीं की थी। उपद्रवियों के एक झुंड ने लाल किले की प्राचीर पर चढ़कर तिरंगे का अपमान किया, तो कईं जमकर तोड़ फोड़ मचाया गया। इस घटना पर बॉलीवुड के सितारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं किसने क्या कहा-
विज्ञापन

2 of 6
swara bhaskar - फोटो : Social Media
सोशल मीडिया पर सुपर एक्टिव रहने वाली और हर मुद्दों पर सरकार पर निशाना साधने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने 26 जनवरी की इस घटना पर अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने कई लोगों की ट्वीट को रीट्वीट किया जिसमें हिंसक प्रदर्शन की निंदा की गई है। एक यूजर ने लिखा कि लाल किले पर तिरंगे के अलावा कुछ भी फहराना सही नहीं। कोई धर्म-पताका भी नहीं। जो इस कृत्य का बचाव करेंगे वे तब क्या बोल पाएंगे जब यहां कोई किसी और रंग का पताका फहरा देगा? इसे रीट्वीट करते हुए स्वरा ने लिखा 100 प्रतिशत सहमत।
विज्ञापन

3 of 6
Richa Chadha - फोटो : amar ujala mumbai
हालांकि ऋचा चड्ढा इस हिंसा के खिलाफ कुछ बोलती नजर नहीं आ रही हैं। बल्कि वो पुलिस और उनके द्वारा लिए गए एक्शन पर ही सवाल उठा रही हैं। उन्होंने कई ऐसे ट्वीट को रीट्वीट किया है जिनमें पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने पर सावल उठाए गए हैं।

4 of 6
tapsee pannu - फोटो : instagram
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने पर सवाल उठाया है।
विज्ञापन

5 of 6
रणवीर शौरी - फोटो : Social Media
रणवीर शौरी ने ट्वीट कर इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने लिखा कि गणतंत्र दिवस के दिन ये सब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। किसान भी देश के ऊपर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंगना रणौत - फोटो : ANI
वहीं कंगना रणौत ने भी हिंसक प्रदर्शन की निंदा की है। उन्होंने कहा कि झंड बनकर रह गए हैं। अनपढ़ गंवार मोहल्लों में किसी के घर शादी या कोई अच्छा त्योहार आए तो जलने वाले ताऊ/चाचा/चाची कपड़े धोना या बच्चों को आंगन में शौच करवाना या खटिया लगाके बीच आंगन में शराब पीकर नंगे होकर सो जाना, वही हाल हो गया है इस गंवार देश का। शर्म कर लो आज के दिन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें