फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehnaaz Gill: शहनाज की आवाज पर फिदा हुए फैंस, वीडियो देख लोगों ने कहा- सिद्धार्थ के साथ जी रही हैं

Sat, 10 Sep 2022 04:47 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में नजर आई शहनाज गिल की लोकप्रियता को बढ़ते हुए फैंस ने अपनी आंखों से देखा है। शहनाज जब इस रियलिटी शो में नजर आई थीं तब वह सिर्फ पंजाब में जानी जाती थीं लेकिन अब लाखों लोग अभिनेत्री की एक अदा पर मरते हैं। शहनाज बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं लेकिन इसी बीच अभिनेत्री ने अपनी आवाज का जादू भी फैंस पर चला दिया है। 
विज्ञापन

2 of 4
शहनाज गिल - फोटो : insta
शहनाज गिल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी शानदार आवाज से फैंस को इम्प्रेस कर रही हैं। इस वीडियो में शहनाज कौर गिल पॉपुलर हिंदी सॉन्ग 'इश्क तेरा लै डूबा' गा रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री के चेहरे पर प्यारे एक्सप्रेशन है। खबर लिखे जाने तक शहनाज के इस वीडियो को 9 लाख 2 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। 
विज्ञापन

3 of 4
शहनाज गिल - फोटो : insta
हालांकि, शहनाज के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस को सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ गई है। कई फैंस ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए सिद्धार्थ शुक्ला की बात की है। एक फैन ने लिखा, 'इंडस्ट्री में काम कर रही हैं और अपने रील्स में सिद्धार्थ के साथ जी भी रही हैं। उन्हें यादों में शामिल कर रही हैं। दुनिया वालों ने लड़की को बड़ा टंग किया यार।' दूसरे फैन ने लिखा, 'शहनाज से जो जले वो जरा साइड से चले।' वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'सिडनाज हमेशा।' इसके अलावा भी कई फैंस ने शहनाज के वीडियो पर लंबे-चौड़े कमेंट किए हैं। 
 
विज्ञापन

4 of 4
सलमान खान- शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने जा रही हैं। 'बिग बॉस' में शहनाज गिल सलमान खान की चहेती कंटेस्टेंट बन गई थीं, जिसके बाद शहनाज और सलमान खान के अच्छे रिश्ते हर किसी ने देखे। बीते दिनों खबर आई थी कि शहनाज को सलमान खान की फिल्म से बाहर कर दिया गया है लेकिन अभिनेत्री ने सामने आकर इन खबरों को गलत बताया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें