फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: मोनालिसा पर चढ़ा 'ब्रह्मास्त्र' का खुमार, रणबीर-आलिया के इस गाने पर झूमकर नाचीं भोजपुरी क्वीन

Sat, 10 Sep 2022 04:28 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मोनालिसा  - फोटो : Instagram
भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्री मोनालिसा आज न सिर्फ भोजपुरी में बल्कि हिंदी भाषी दर्शकों के बीच भी बहुत चर्चित हैं। अपनी दिलकश अदाओं से दर्शकों का दिल जीतने वाली मोनालिसा अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इसी क्रम में हाल ही में मोनालिसा ने एक धमाकेदार डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रणबीर कपूर-आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं।      
विज्ञापन

2 of 4
मोनालिसा - फोटो : Instagram
कुछ ही देर पहले भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह डेनिम जींस और रेड कलर का क्रॉप टॉप पहने 'ब्रह्मास्त्र' के गाने 'डांस का भूत' पर डांस करती दिख रही हैं। वीडियो में मोनालिसा रणबीर की तरह ही इस गाने पर तड़कता फड़कता डांस कर रही हैं। वीडियो देख साफ लग रहा है कि मोनालिसा को डांस से बेहद प्यार है। अभिनेत्री की यह पावर पैक परफॉर्मेंस बहुत ज्यादा पसंद आ रही है।  
विज्ञापन

3 of 4
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के इस गाने पर जोशीला डांस करते हुए मोनालिसा ने लिखा, 'डांस का भूत हमेशा ही रहता है। लेकिन ब्रह्मास्त्र को देखने के बाद जो यह पागल पन मेरे ऊपर चढ़ा है, वह आप देख सकते हैं। बहुत अच्छा लगा बहुत समय बाद थिएटर में हाउसफुल शो में कोई फिल्म देखने में।' वीडियो में मोनालिसा गाने पर अपने सिज्लिंग डांस मूव्स से अपने फैंस को दीवाना बना रही हैं। मोनालिसा के इस डांस वीडियो पर उनके फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं, जिसकी वजह से यह इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।    
विज्ञापन

4 of 4
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया
मोनालिसा के फैंस वीडियो बहुत तेजी से कमेंट कर रहे हैं। तकरीबन एक घंटे पहले डले इस वीडियो पर अभी तक 7 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। इसके साथ ही ज्यादातर लोग उनके डांस की तारीफ कर रहे हैं। कोई उन्हें अपनी जान बता रहा है तो कोई उन्हें बहुत प्यारी बता रहा है। एक फैन ने कमेंट कर लिखा,'वाह कड़क डांस।' दूसरे ने लिखा, 'मोनलिसा इज द बेस्ट।' आपको बता दें कि अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी और रणबीर कपूर-आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' कल यानी 9 सितंबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले ही दिन दुनियाभर में 75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें