फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehnaaz Gill: देसी गर्ल बन इठलाती नजर आईं शहनाज गिल, शोख अदाओं के कायल हुए फैंस

Sat, 24 Sep 2022 06:48 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शहनाज गिल - फोटो : social media
शहनाज गिल को उनके अलग अंदाज के लिए तो जाना ही जाता है। इसके अलावा वह अपनी खूबसूरती से भी फैंस का दिल लूट लेती हैं। बिग बॉस से चर्चा में आईं शहनाज  गिल ने भले ही अभी बॉलीवुड में डेब्यू न किया हो लेकिन फिल्मी हस्तियों की तरह वह लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। अभिनेत्री शहनाज गिल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरें व वीडियो साझा करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने प्योर पंजाबी लुक में अपना वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका शोख अंदाज देख फैंस अपना दिल हार बैठे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
शहनाज गिल - फोटो : insta
साझा किए गए लेटेस्ट वीडियो में शहनाज गिल को आसमानी कलर के कढ़ाईदार सूट में देखा जा सकता है। सलीके से गुथी चोटी और चेहरे पर बिखरी जुल्फें उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही हैं। लाइट मेकअप के साथ हाथों में कंगन और कानों में झुमकों के साथ शहनाज ने अपने लुक को कंप्लीट किया है। देसी अंदाज में वह गुरु रंधावा के पंजाबी सॉन्ग 'जिंद माही आजा वे' पर शोख अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 4
शहनाज गिल - फोटो : insta
खूबसूरती पर दिल हारे फैंस
शहनाज गिल का ये लेटेस्ट वीडियो देखने के बाद फैंस अपना दिल हार बैठे हैं और कमेंट बॉक्स में उनकी तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं। एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'आप कितनी ब्यूटीफुल, गॉर्जियस और प्योर सोल हैं। शहनाज गिल को ढेर सारा प्यार आपके ऊपर गर्व है'। इसी तरह से दूसरे ने लिखा- 'वाह कितनी खूबसूरत लग रही हैं'। अन्य फैंस भी अपना प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
सलमान खान- शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी शहनाज गिल
बात करें वर्क फ्रंट की तो शहनाज गिल इन दिनों अपने सिंगिंग के टैलेंट को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अक्सर वह गाना गाते हुए अपने वीडियो साझा करती रहती हैं। इसके अलावा शहनाज, सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें