टी-सीरीज के मालिक दिवंगत फिल्म और म्यूजिक प्रोड्यूसर गुलशन कुमार की बेटी खुशाली कुमार इन दिनों फिल्म 'धोखा: राउंड द कॉर्नर' को लेकर चर्चा में हैं। 23 सितंबर 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म के जरिए खुशाली कुमार ने डेब्यू किया है। इस फिल्म में खुशाली एक्टर आर. माधवन के साथ नजर आई हैं। खुशाली ने अपनी एक्टिंग यात्रा शुरू कर दी है, देखना दिलचस्प होगा कि वह इसमें कितना सफलता अर्जित कर पाती हैं। लेकिन, बता दें कि खुशाली की मां उन्हें अभिनय की दुनिया में भेजने के लिए कतई तैयार नहीं थीं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुद खुशाली ने यह बात कही है। उन्होंने बताया कि एक्टिंग डेब्यू के लिए उन्हें बाकायदा अपनी मां सुदेश कुमारी को मनाना पड़ा।