फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehnaaz Gill: मिट्टी में लोटती दिखाई दीं शहनाज गिल, फैंस बोले- 'छोटी सी क्यूट सी बच्ची'

Wed, 03 Aug 2022 06:22 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शहनाज गिल - फोटो : insta
शहनाज गिल हमेशा ही अपने क्यूट और चुलबुले अंदाज से फैंस का दिल लूट लेती हैं। पंजाब की 'कटरीना कैफ' यानी अभिनेत्री शहनाज गिल लाखों लोगों के दिल की धड़कन हैं। सोशल मीडिया पर भी अभिनेत्री की हर नई तस्वीर और वीडियो धमाल मचा देती है। इसी बीच शहनाज ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह मिट्टी में मस्ती करती नजर आ रही हैं। शहनाज की इन तस्वीरों पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
शहनाज गिल - फोटो : insta
मिट्टी से स्पा लेती दिखीं शहनाज गिल
शहनाज ने इंस्टाग्राम से जो तस्वीरें शेयर की हैं और कैप्शन में लिखा- स्पा टाइम। कुछ तस्वीरों शहनाज को मिट्टी में लेटे हुए देखा जा सकता है, तो वहीं कुछ में वह  मिट्टी को अपने हाथ पैरों पर लगाती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एक तस्वीर में उन्हें माथे पर मिट्टी से तिलक करते हुए भी देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को देखने के बाद एक बार फिर से फैंस उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो गए  हैं।
विज्ञापन

3 of 4
शहनाज गिल - फोटो : insta
फैंस ने लुटाया जमकर प्यार
शहनाज गिल को यूं मिट्टी में खेलते देख फैंस एक के बाद एक कमेंट करते नजर आ रहे हैं। एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- छोटी सी क्यूट बच्ची। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आप एक ब्यूटी आइकन हो। इसी तरह से एक अन्य ने लिखा- जमीन से जुड़ी हुई। बाकी यूजर्स भी एक्ट्रेस की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
शहनाज गिल - फोटो : insta
कभी ईद कभी दीवाली से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी शहनाज गिल
शहनाज गिल पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में तो सक्रिय हैं ही, लेकिन अब उनकी पहचान सिर्फ पंजाब तक सीमित नहीं है। अब वह बॉलीवुड में भी कदम रखने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस सलमान खान की आगामी बहुप्रतिक्षीत फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 30 दिसंबर 2022 को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें