फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, पोस्ट साझा कर बोलीं- फिल्म में मैं खुद...

Mon, 08 Aug 2022 10:04 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
'पंजाब की कटरीना' के नाम से मशहूर अभिनेत्री शहनाज गिल आए दिन किसी न किसी वजह से खबरों में बनी रहती हैं। कभी उनकी तस्वीरें, तो कभी कोई फोटो अक्सर सोशल मीडिया पर छाया ही रहता है। इन सबसे अलग शहनाज पिछले काफी समय से सलमान खान की फिल्म 'भाईजान' से डेब्यू करने के लिए सुर्खियों में बनी हुई थीं। आज सुबह से मीडिया में खबरें थीं कि अभिनेत्री को फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर शहनाज ने इन खबरों को अफवाह बताते हुए इन रिपोर्ट्स को सिरे से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
शहनाज गिल - फोटो : Instagram
शहनाज ने अफवाहों का किया खंडन
अपने चुलबुले अंदाज से सबको दीवाना बनाने वाली शहनाज आज सुबह से ही खबरों में बनी हुई हैं। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि शहनाज को फिल्म 'भाईजान' से बाहर कर दिया गया है। इस खबर से उनके फैंस काफी दुखी हो गए थे। लेकिन अब शहनाज ने इन रिपोर्ट्स को झूठा बताते हुए अपने फैंस की चेहरे की मुस्कुराहट लौटा दी है। शहनाज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए लिखा, 'एलओएल! ऐसी अफवाहें पिछले कुछ हफ्तों से मेरे लिए रोज का एंटरटेनमेंट बनी हुई हैं। मैं लोगों के फिल्म और उसमें मुझे भी देखने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं।' 
विज्ञापन

3 of 4
शहनाज गिल - फोटो : Instagram
वायरल भयानी ने भी साझा किया सच
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की पल-पल की खबरें देने वाले वायरल भयानी ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शहनाज की स्टोरी को पोस्ट किया है। वायरल भयानी ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा,'शहनाज गिल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से मीडिया में चल रही सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।' सुबह से एक एंटरटेनमेंट पोर्टल पर ऐसी खबरें चल रही थी कि शहनाज अब फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। इतना ही नहीं पोर्टल ने यह भी दावा किया था कि शहनाज ने सलमान खान को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया है। लेकिन यह सब सरासर झूठ है।
विज्ञापन

4 of 4
शहनाज गिल - फोटो : insta
बॉलीवुड में शुरू करेंगी अपना सफर
'बिग बॉस' से छाने के बाद शहनाज, सलमान खान की इस फिल्म से बॉलीवुड में  अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने जा रही हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म के सेट से उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। तस्वीर में शहनाज किसी फिल्म की शूटिंग करती नजर आ रही थीं। तस्वीर सामने आने के बाद लोग कयास लगा रहे थे कि यह सलमान खान की फिल्म भाईजान का सेट है। बता दें अभी तक फिल्म की टीम की तरफ से इसकी कास्ट एंड क्रू को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें