फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehnaaz Gill: सिद्धार्थ शुक्ला के बाद दुल्हन बन रैम्प पर झूमती नजर आई शहनाज, वीडियो देख फैंस की नहीं हट रही नजर

Mon, 20 Jun 2022 02:48 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
shehnaaz gill - फोटो : social media
टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन से दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाली शहनाज गिल,आज लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी हैं। उनके जीवन में आए उतार चढ़ावों को पार कर शहनाज ने जिस तरह से अपने आप को संभाला है वह काबिले तारीफ है। उनकी इस स्ट्रांगनेस की वजह से वह देश की बहुत सारी महिलाओं और लड़कियों की प्रेरणा बन गई हैं। अपने फैंस के दिल के करीब बने रहने के लिए शहनाज अपनी हर छोटी से छोटी चीज सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। जल्द ही शहनाज गिल बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म कभी ईद कभी दीवाली से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। डेब्यू से पहले ही शहनाज गिल ने फैशन की दुनिया में डेब्यू कर लिया है। हाल ही में इंटरनेट सेंसेशन शहनाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह क्लासी इंडियन आउटफिट में रैंप वॉक करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
शहनाज गिल - फोटो : Instagram
रैंप पर शहनाज का जलवा 
सलमान के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने को तैयार शहनाज ने फैशन की दुनिया में कदम रख अपने फैंस को एक बहुत अच्छा सरप्राइज दिया है। हाल ही में शहनाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पहले रैम्प वॉक का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह रेड ब्राइडल ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। वीडियो में शहनाज गिल शो स्टॉपर बन स्टेज पर कॉन्फिडेंस के साथ एंट्री मारती हैं। उन्हें रैम्प पर देख वहां बैठे सब लोग जोर-जोर से उन्हें चियर करने लगते हैं। बता दें अपनी दूसरी एंट्री में शहनाज डिजाइनर समंत चौहान के साथ दिवंगत सिंगर सिद्धु मूसेवाला के गाने पर जमकर ठुमके लगाती दिखाई दीं। इस वीडियो को साझा करते हुए वह डिजाइनर का शुक्रिया अदा करती हैं।
विज्ञापन

3 of 4
शहनाज गिल - फोटो : insta
दुल्हन बन खुश दिखीं शहनाज
शहनाज इस वीडियो में दुल्हन बन बहुत ही खुश नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उन्हें खुश और सजा देख उनके फैंस बेहद खुश हैं। उनके रिएक्शन्स देख साफ पता लग रहा है कि वह इस समय सातवें आसमान पर हैं। एक यूजर कमेंट कर लिखता है,"शहनाज आपका जवाब नहीं है। आप हर चीज में बेस्ट हैं।" तो वहीं एक यूजर ने सिद्धार्थ शुक्ला का जिक्र करते हुए लिखा,"सिद्धार्थ शुक्ला आज बहुत खुश होंगे और वह ऊपर से ही अपनी सना के लिए चीयर अप कर रहे होंगे।"
विज्ञापन

4 of 4
सलमान खान-शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरस्टार संग बॉलीवुड डेब्यू करेंगी शहनाज
फैशन के अलावा अगर शहनाज के वर्कफ्रंट की बात करें तो आने वाले समय में वह बॉलीवुड सुपर स्टार और 'बिग बॉस' होस्ट सलमान खान के साथ बड़े पर्दे नजर आएंगी। बीते दिनों 'कभी ईद कभी दिवाली' के सेट से शहनाज की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसमें उनकी जोड़ी सलमान के जीजा यानी आयुष शर्मा के साथ बनाई गई है। इसके अलावा  फिल्म में पूजा हेगड़े भी मेन लीड में हैं।    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें