फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehnaaz Gill: KKBKKJ के बाद शहनाज गिल के हाथ लगा एक और बड़ा प्रोजेक्ट, अभिनेत्री का खुलासा सुन चौंक जाएंगे आप

Thu, 20 Apr 2023 06:15 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शहनाज गिल - फोटो : instagram
पंजाब की कटरीना यानी शहनाज गिल इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। जहां एक तरफ वह अपनी आगामी 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं इन दिनों राघव जुयाल संग उनके रिलेशन की अफवाहें भी जोरों से उड़ रही हैं। दोनों को सलमान खान स्टारर इस फिल्म में साथ काम करते हुए देखा जाएगा। शहनाज 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। शहनाज के लिए किसी फिल्म में अभिनय करना किसी सपने से कम नहीं है, जिसमें सलमान खान हैं। फैंस बड़े पर्दे पर अपनी पसंदीदा अभिनेत्री को देखने के लिए उत्साहित हैं। लेकिन हमारे पर उनके लिए एक ऐसी खबर है, जिसे सुन वह और ज्यादा खुशी हो जाएंगे।  
विज्ञापन

2 of 5
शहनाज गिल - फोटो : instagram
'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही शहनाज गिल के करियर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, अपनी आगामी फिल्म को प्रमोट करने के दौरान एक इंटरव्यू में शहनाज ने खुलासा किया है कि वह अगली बार रिया कपूर की फिल्म में काम करती नजर आने वाली हैं। यह खबर 'सिडनाज' के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। अभिनेत्री के द्वारा किए इस खुलासे ने सभी के चेहरों पर मुस्कान ला दी है।
SRK- Arijit: 'झूमे जो पठान' के बाद फिर धमाल मचाएंगे शाहरुख-अरिजीत, इस फिल्म में किंग खान के गाना गाएंगे सिंगर
विज्ञापन

3 of 5
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
शहनाज ने खुलासा किया कि एक मीडिया संस्थान को दिए एक इंटरव्यू के दौरान अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही कुछ घोषणाएं करने जा रही हैं। हालांकि, इसके साथ ही शहनाज ने यह भी बताया कि वह अगली बार रिया कपूर की आगामी फिल्म में काम करती नजर आएंगी। हालांकि, वह इसके बारे में सही समय आने पर ही बात करेंगी। शहनाज का कहना है कि इस फिल्म में उन्होंने अच्छा काम किया है। कथित तौर पर, रिया द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन उनके पति करण बुलानी ने किया है। इसमें भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर भी होंगे।

4 of 5
शहनाज गिल, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बहुत से लोगों का मानना है कि शहनाज का करियर बॉलीवुड में बहुत अच्छा रहने वाला है क्योंकि उन्हें सलमान खान ने लॉन्च किया है। लेकिन, शहनाज लोगों की इस सोच से बिल्कुल भी इत्तेफाक नहीं रखती हैं। शहनाज का कहना है कि बॉलीवुड में उनका सफर उनके अपने हाथों में है और इस बात पर भी टिका है कि वह किस तरह की फिल्मों का चुनाव करती हैं। शहनाज का मानना है कि उन्हें अभी लंबा रास्ता तय करना है, लेकिन वह कड़ी मेहनत करना जारी रखेगी। लोगों का यह सोचना भी पूरी तरह झूठ है कि उन्होंने सब कुछ आसानी से पा लिया और एक स्टार बन गईं क्योंकि उन्होंने अपना करियर सलमान के साथ शुरू किया।
Nayanthara: नयनतारा के हाथ लगी मणिरत्नम की फिल्म! साउथ के इस सुपरस्टार के साथ स्क्रीन पर धमाल मचाती आएंगी नजर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'किसी का भाई किसी की जान' की बात करें तो यह एक एक्शन-कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो ईद से एक दिन पहले 21 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी द्वारा किया गया है। इसमें सलमान खान और शहनाज गिल के अलावा पूजा हेगड़े, दग्गुबाती वेंकटेश, भूमिका चावला, पलक तिवारी और अन्य कलाकार भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें