फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan : ईद पर नहीं रिलीज होगी सलमान की 'किसी का भाई किसी की जान'! इस दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म देगी दस्तक

Sat, 25 Mar 2023 11:34 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के 'भाईजान' यानी सलमान इन दिनों लगातार मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। सलमान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच 'किसी का भाई किसी की जान' की रिलीज डेट को लेकर काफी कंफ्यूज बना हुआ है, लेकिन फिल्म की को-स्टार और 'बिग बॉग 13' फेम शहनाज गिल की लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट से  फिल्म के नए रिलीज डेट का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन

2 of 5
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का अभी ट्रेलर भी रिलीज नहीं हुआ है। इससे पहले ही फिल्म की रिलीज डेट को लेकर काफी बज़ बना हुआ है। फिल्म की रिलीज डेट के साथ-साथ लोग 'किसी का भाई किसी की जान' के ट्रेलर का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 5
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। बस इतना बताया गया है कि फिल्म अगले महीने ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। अब तक खबर थी कि 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल को रिलीज की जाएगी ,लेकिन शहनाज गिल ने फिल्म की रिलीज डेट के संबंध में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है।

4 of 5
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो में एक्ट्रेस फिल्म के को-स्टार्स सिद्धार्थ निगम और राघव जुयाल के साथ सॉन्ग 'जी रहे थे हम' पर जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। वहीं, उनके इस वीडियो के नीचे कैप्शन में लिखा है कि 30 डे 'टू किसी का भाई किसी की जान' यानी इससे यह साफ जाहिर होता है कि सलमान की यह फिल्म ईद के मौके पर अगले महीने 24 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फिल्म के गाने रिलीज होते ही 'भाईजान' के फैंस की जुंबा पर हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी यह फिल्म  शाहरुख खान की 'पठान' के बाद बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हो सकती हैं।इस फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल, पलक तिवारी मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें-  Bheed BO Collection: 'भीड़' के कलेक्शन में उछाल के बावजूद लाखों में सिमटी कमाई, दूसरे दिन किया इतना बिजनेस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें